Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2024: “IPL के कारण वो लोग अच्छा प्रदर्शन…”- अफगानिस्तान के हेड कोच ने दिया बड़ा बयान

Afghanistan Cricket Team (Photo Source: X/Twitter)

T20 World Cup 2024: राशिद खान की कप्तानी में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखा रही है। टीम ग्रुप-बी पॉइंट्स टेबल में तीन मैचों में तीन जीत और 6 अंकों के साथ पहले पायदान पर है। टीम पहले ही सुपर-8 में पहुंच चुकी है। इस राउंड में भी अपना शानदार खेल बरकरार रख टीम टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम करना चाहेगी।

इस बीच अफगानिस्तान के हेड कोच जोनाथन ट्रॉट ने टीम के शानदार प्रदर्शन का सारा श्रेय आईपीएल को देते हुए बड़ा बयान दिया है। ट्रॉट का मानना है कि आईपीएल और अन्य फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट में भाग लेने से पिछले कुछ सालों में अफगानिस्तान क्रिकेट को बड़ी मदद मिली है।

आईपीएल के बाद खिलाड़ियों में बदलाव दिखता है- जोनाथन ट्रॉट

हेड कोच जोनाथन ट्रॉट का कहना है कि जब भी खिलाड़ी दुनिया भर की घरेलू लीगों में खेलकर लौटते हैं तो उनमें बदलाव नजर आता है। ट्रॉट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 18 जून को होने वाले ग्रुप स्टेज राउंड के आखिरी मुकाबले से पहले प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बात करते हुए कहा,

मुझे लगता है कि खिलाड़ियों को आईपीएल और अलग-अलग फ्रेंचाइजियों में जितना अधिक एक्सपोजर मिला है, जहां खेल के इस फॉर्मेट में हर समय दबाव रहता है, यह हमारे लिए अच्छा रहा है और हमें आगे भी यह मदद करेगा। हमारे काफी सारे खिलाड़ी आईपीएल में खेलते हैं, जब भी वे फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलकर वापस आते हैं, मैं हर बार थोड़ा सा अंतर या बदलाव देखता हूं। जो अच्छा और बुरा दोनों रहता है। 

जोनाथन ट्रॉट ने आगे कहा,

यह सिर्फ इस बारे में है कि आप उन अच्छे लोगों को पकड़ कर रखना जानते हैं और आप यह सुनिश्चित करना जानते हैं कि उन चीजों पर ध्यान दें जिन पर ध्यान देने की जरूरत है। तो, खिलाड़ी तैयार हैं, हमारे पास वास्तव में एक अच्छा ट्रेनिंग सेशन था, जहां खिलाड़ियों ने ध्यान लगाकार काम किया। मैं जानता हूं कि लड़के अपने देश का प्रतिनिधित्व करने में बहुत गर्व महसूस करते हैं। हम कल भी अपना शत-प्रतिशत देंगे। 

আরো ताजा खबर

12 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. NZ vs IND: ब्रेट रैंडेल को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पहली बार न्यूजीलैंड टीम में चुना गया ब्रेट रैंडेल...

अर्शदीप सिंह के लिए डबल सेलिब्रेशन! IPL 2027 के लिए MI में शामिल होने के बाद समरीन कौर से की सगाई

Indian Pacer Arshdeep Singh Announces Engagement to Samreen Kaur Following Historic MI Trade (image via X) 11 नवंबर, 2026 का दिन भारतीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के...

11 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. हार्दिक-अर्शदीप ट्रेड की ऑफिशियल पुष्टि; मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने अदला-बदली पूरी की मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने 2027 सीजन...

SM Trends: 11 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) आईपीएल 2027 सीजन से पहले, मुंबई इंडियंस ने अपने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को पंजाब किंग्स के साथ एक सीधे स्वैप डील में...