Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2024, IND vs PAK: भारत बनाम पाकिस्तान मैच के लिए देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

T20 World Cup 2024, IND vs PAK: भारत बनाम पाकिस्तान मैच के लिए देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

India vs Pakistan (Image Credit- Twitter X)

जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 19वां मैच 9 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप का यह बहुप्रतीक्षित मैच न्यूयाॅर्क के नसऊ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। तो वहीं बड़े मैच में दोनों टीमों की निगाहें जीत पर होंगी। आइए जानते हैं इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI:

भारत (IND)

भारतीय टीम जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 को जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। तो वहीं अभी तक मैन इन ब्लू ने टी20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड के खिलाफ सिर्फ 1 मैच खेला है, जिसमें उसने 8 विकेट से जीत हासिल की थी।

तो वहीं अपनी जीत की लय रोहित की विराट सेना पाकिस्तान के खिलाफ भी जारी रखना चाहेगी। टीम इंडिया की गेंदबाजी कमाल की है, और बल्लेबाजी को मजबूती देने के लिए भारत के पास ओपनिंग जोड़ी के रूप में विराट कोहली और रोहित शर्मा मौजूद हैं।

भारत की संभावित प्लेइंग XI: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दूबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।

पाकिस्तान (PAK)

दूसरी ओर, पाकिस्तान की जारी टी20 वर्ल्ड कप के बारे में आपको जानकारी दें, तो उनकी शुरुआत कुछ खास नहीं रही है। बाबर एंड कंपनी को अपने पहले मैच में सह-मेजबान यूएसए के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान को यूएसए के खिलाफ एक अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा है।

इस हार के बाद पाकिस्तान का आत्मविश्वास जारी टूर्नामेंट में जरूर कम हुआ होगा, लेकिन मैन इन ग्रीन यूएसए के खिलाफ मिली इस बार को भुलाकर भारत के खिलाफ मैच में जीत हासिल कर, वापसी करने की ओर देखेंगे।

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग XI: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), उस्मान खान, फखर जमान, आजम खान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर, हारिस रउफ।

ये भी चेक करें- IND vs PAK Dream11 Prediction,

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: 5वें टी20 में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए रखा 192 रनों का लक्ष्य, किशन-अय्यर ने बनाई हाफ सेंचुरी 

New Zealand vs India (Image Credit- Twitter X) हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां व आखिरी मुकाबला...

SA vs AUS 2026: 10 साल के लंबे इंतजार के बाद ICC टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बना दक्षिण अफ्रीका!

SA vs AUS 2026: South Africa Crush Australia by 176 Runs in Cape Town to Reclaim No. 1 ICC Test Ranking After a Decade (image via getty) शनिवार, 31 अक्टूबर...

NZ vs IND: T20 टीम के वो 3 खिलाड़ी जिन्हें भारतीय वनडे टीम में मौका मिलना चाहिए था

Indian Team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम में वनडे और टी20 फॉर्मेट के लिए खिलाड़ियों का चयन लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां वनडे टीम...

NZ vs IND 2026, 5th T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, वरुण चक्रवर्ती को मिली टीम में जगह; देखें प्लेइंग XI

NZ vs IND 2026, 5th T20I: New Zealand opted to bowl first (image via X) 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे टी20आई मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर...