Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2024, IND vs IRE: भारत बनाम आयरलैंड मैच के लिए देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

IND vs IRE (Image Credit- Twitter X)

वेस्टइंडीज और यूएसए की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 8वां मैच भारत और आयरलैंड (IND vs IRE) के बीच होने जा रहा है। ग्रुप ए में शामिल दोनों टीमों के बीच यह मैच न्यूयाॅर्क के नसऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए देखते हैं इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन:

भारत (IND)

जारी टी20 वर्ल्ड कप में यह भारतीय टीम का पहला मैच होने वाला है। इस हिसाब से टीम इंडिया मैनेजमेंट टीम में ज्यादा परिवर्तन ना करते हुए, आयरलैंड के खिलाफ एक मजबूत प्लेइंग इलेवन उतार सकती है। हालांकि, इससे पहले भारत ने प्रैक्टिस मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 60 रनों से जीत हासिल की थी।

तो वहीं भारत अपनी इस जीत की लय को आयरलैंड के खिलाफ भी जारी रखना चाहेगी। टीम की बल्लेबाजी के जिम्मेदारी रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के कंधो पर होगी। इसके अलावा कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी की धुरी होंगे।

मैच के लिए भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग XI: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

आयरलैंड (IRE)

दूसरी ओर, आयरलैंड की बात की जाए तो पिछले टी20 वर्ल्ड कप में भी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। तो वहीं ऐसे ही प्रदर्शन को वह जारी टी20 वर्ल्ड कप में जारी रखना चाहेगी। आयरिश टीम का भी यह टी20 वर्ल्ड कप में यह पहला मैच है, तो इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन कर, जीत के साथ वे टूर्नामेंट की शुरुआत करना चाहेंगे।

मैच के लिए आयरलैंड की संभावित प्लेइंग XI: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडायर, एंड्रयू बालबर्नी, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, ग्राहम ह्यूम, जोश लिटिल, बैरी मैक्कार्थी, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, क्रेग यंग।

Check Here:-  IND vs IRE Head to Head Records in T20I

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता पांचवा टी20आई, टिम साइफर्ट ने ठोके ताबड़तोड़ 93 रन; भारत ने 3-2 से जीती सीरीज

NZ vs IND 2026, 5th T20I: Tim Seifert (image via getty) 1 नवंबर, रविवार को हैमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे मुकाबले में...

1 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता पांचवा टी20आई, टिम साइफर्ट ने ठोके ताबड़तोड़ 93 रन; भारत ने 3-2 से...

न्यूजीलैंड ‘ए’ के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट से बाहर रहेंगे ऋषभ पंत, पहले टेस्ट में खेलने पर भी संशय: रिपोर्ट्स

Reports: Rishabh Pant to miss India A’s third unofficial Test against New Zealand A (Image credit Twitter – X) भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लिंकन में इंडिया ए और...

ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, आकाश दीप ने भी मचाया धमाल, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए ने बनाए 346 रन

Jurel ton (Image credit Twitter – X) क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच खेले जा रहे दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन दोनों टीमों...