Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2024, IND vs CAN Match Pitch Report, Weather: भारत-कनाडा मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का ताजा हाल, यहां पर जानिए

T20 World Cup 2024 IND vs CAN Match Pitch Report Weather भारत-कनाडा मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का ताजा हाल यहां पर जानिए

Central Broward Regional Park Stadium Turf Ground, Lauderhill, Florida (Photo Source: Getty Images)

तीन में से लगातार तीन मुकाबला जीतने के बाद टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपना अगला मुकाबला कनाडा के खिलाफ 15 जून को लौडरहिल फ्लोरिडा में खेलेगी। भारत तीन मैच जीतकर पहले ही सुपर 8 में पहुंच चुका है, वहीं कनाडा पहले ही बाहर हो चुका है। इस आर्टिकल में आज हम बात करेंगे कि, भारत और कनाडा के बीच मैच के दौरान फ्लोरिडा की पिच और वहां के मौसम का मिजाज कैसा रहेगा।

कैसा रहेगा लॉडरहिल फ्लोरिडा का मौसम (Lauderhill Florida Weather Today)

फ्लोरिडा के लॉडरहिल में शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार सुबह साढ़े दस बजे (भारतीय समयानुसार रात 8 बजे) से मैच खेला जाएगा। लॉडरहिल में पिछले कुछ दिनों से जमकर बारिश हो रही है और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इस मैदान पर नेपाल और श्रीलंका के बीच खेला जाने वाला मुकाबला भी बारिश की वजद से रद्द हो गया।

फ्लोरिडा में पूरे सप्ताह भयंकर आंधी तूफान की आशंका जताई गई है। यदि बारिश और तूफान की वजह से मैच रद्द होता है और टीमों को अंक बांटने पड़ सकते हैं। हालांकि इससे भारत को किसी तरह का नुकसान नहीं होगा क्योंकि उनकी टीम पहले ही सुपर 8 में पहुंच चुकी है।

फ्लोरिडा की पिच रिपोर्ट (IND vs CAN Pitch Report)

फ्लोरिडा की पिच बल्लेबाजी के लिए आसान होती है और यहां मैच में बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। लेकिन लगातार बारिश की वजह से मैदान थोड़ा गीला होगा और पिच पर भी नमी होगी। पिच पर धूप भी नहीं लगेगी तो ऐसे में ये तेज गेंदबाजों को थोड़ी मददगार होगी। आउटफील्ड भी धीमी होगी। इस वजह से रन बनाने के लिए बल्लेबाजों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।

Lauderhill Florida स्टेडियम का स्टैट्स

विवरण जानकारी
कुल मैच 16
पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीता 11
दूसरी बल्लेबाजी करनी वाली टीम ने जीता 4
हाईएस्ट टीम टोटल 245/6 (WI vs IND)
लोएस्ट टीम टोटल 81/10 (NZ vs SL)
पहली पारी का औसत स्कोर 165
दूसरी पारी का औसत स्कोर 129

Check Here:- IND vs CAN Dream11 Prediction, T20 WC 2024

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...