Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2024, IND vs BAN: भारत बनाम बांग्लादेश मैच के लिए देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

India vs Bangladesh (Image Credit- Twitter X)

जारी टी20 वर्ल्ड कप के मैच नंबर 47 में सुपर 8 के ग्रुप 1 में शामिल भारत और बांग्लादेश एक दूसरे का सामना करने वाली हैं। बता दें कि यह महत्वपूर्ण मैच दोनों टीमों के बीच एंटिगुआ स्थित सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा।

टी20 वर्ल्ड कप के अगले पड़ाव में जाने के हिसाब से बांग्लादेश के लिए यह मैच काफी महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। तो वहीं अगर भारत इस मैच को जीतने में कामयाब रही, तो उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की दावेदारी और ज्यादा मजबूत हो जाएगी। आइए देखते इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन:

भारत (IND)

भारतीय टीम की बात की जाए तो जारी टूर्नामेंट में सुपर 8 में शानदार प्रदर्शन के बाद, मैन इन ब्लू ने सुपर 8 में अपने उसी कमाल के प्रदर्शन को जारी रखा है। रोहित की विराट सेना ने सुपर 8 में अफगानिस्तान के खिलाफ ऑलराउंड खेल दिखाते हुए 47 रनों से जीत हासिल की थी। बल्लेबाजी के साथ भारतीय टीम की गेंदबाजी भी काफी मजबूत नजर आ रही है। तो वहीं कुछ ऐसा ही प्रदर्शन टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ भी करना चाहेगी।

भारत की संभावित प्लेइंग XI: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दूबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।

बांग्लादेश (BAN)

दूसरी ओर, बांग्लादेश क्रिकेट टीम की बात की जाए तो सुपर 8 में उसका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। पूरे टूर्नामेंट की तरह सुपर 8 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मुकाबले में टीम की बल्लेबाजी ने निराश किया, जिसकी वजह से उन्हें 28 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

टीम की स्पिन गेंदबाजी वेस्टइंडीज की पिच पर कारगार साबित हो सकती है। हालांकि, टीम इंडिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ जीत के लिए बांग्लादेश को एक यूनिट की तरह खेलना होगा।

बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग XI: तंजिद हसन, लिटन दास (विकेटकीपर), नजमुल होसैन शान्तो (कप्तान), शाकिब अल हसन, तौहीद हृदौय, महमदुल्लाह, मेहदी हसन, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, तंजिम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान।

আরো ताजा खबर

Virat Kohli की बेमिसाल इंटेंसिटी ने बदला भारतीय टीम के फील्डिंग का स्तर: पूर्व भारतीय फील्डिंग कोच

How Virat Kohli Transformed India’s Fielding Culture, Reveals T Dilip (image via X) T Dilip on Virat Kohli fielding: भारत के फील्डिंग कोच के तौर पर अपने लगभग पांच साल...

IRE vs AFG: आयरलैंड पर रोमांचक जीत के साथ अफगानिस्तान ने 2027 ODI WC के लिए किया क्वालीफाई

Rashid Khan Stars as Afghanistan Seal 2027 World Cup Spot (image via X) Afghanistan qualify for 2027 World Cup: सोमवार, 10 अगस्त को बेलफास्ट में खेले गए रोमांचक तीसरे वनडे...

पतले दिखने के लिए वजन घटाने वाले इंजेक्शन ले रहे हैं कई भारतीय क्रिकेटर्स? सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

Several Indian Cricketers Reportedly Using Weight-Loss Injections to Look Leaner (image via X) Indian cricketers weight loss injections: भारतीय क्रिकेट से जुड़ी एक नई खबर के अनुसार, हालिया रिपोर्ट्स में...

11 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via X) 1. इसका स्वाद जितना ज्यादा चखेंगे, उतना ही ज्यादा वहां जाना चाहेंगे: जेमिमा रोड्रिग्ज का लक्ष्य पहली चैंपियंस ट्रॉफी जीतना है जिओहॉटस्टार की...