
मेंस टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दक्षिण अफ्रीका के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े दर्ज करके एनरिक नॉर्खिया ने इतिहास रचा। तेज गेंदबाज ने सोमवार, 3 जून को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ 4-0-7-4 आंकड़े दर्ज किए। 2022 में प्रतिष्ठित सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में बांग्लादेश के खिलाफ 3.3-0-10-4 के आंकड़े के बाद उन्होंने अपने ही रिकॉर्ड को फिर से तोड़ा है।
नॉर्खिया ने टी-20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी बनाया। वह मोर्ने मोर्कल से आगे निकल गए। यह तेज गेंदबाज मेगा इवेंट में किसी दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज द्वारा सर्वाधिक विकेट लेने के डेल स्टेन के रिकॉर्ड को तोड़ने से केवल 7 विकेट पीछे है। 11 मैचों में 24 विकेट के साथ नॉर्खिया अब स्टेन के 30 विकेट के रिकॉर्ड को तोड़ने से थोड़े ही दूर हैं।
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे किफायती 4 ओवर का स्पेल
1.75 एनरिक नॉर्खिया बनाम श्रीलंका, न्यूयॉर्क 2024
2.00 अजंता मेंडिस बनाम जिम्बाब्वे, हंबनटोटा 2012
2.00 महमूदुल्लाह बनाम अफगानिस्तान, मीरपुर 2014
2.00 वानिंदु हसरंगा बनाम यूएई, जिलॉन्ग 2022
श्रीलंका के कप्तान वानिंदु हसरंगा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। उनका फैसला पूरी तरह से गलत साबित हुआ। नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की ड्रॉप इन पिच पर कोई भी श्रीलंकाई बल्लेबाज टिक कर नहीं जो धीमी आउटफील्ड पर जूझते नजर आए। श्रीलंका के चार खिलाड़ियों को खाता नहीं खुला।
श्रीलंका की पारी 19.1 ओवर में महज 77 रन पर सिमट गई। श्रीलंका ने टी20 इंटरनेशनल और टी20 वर्ल्ड कप का अपना सबसे छोटा स्कोर बनाया है। श्रीलंका को सस्ते में ऑलआउट करने में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज कुसल मेंडिस (19), कामिंदु मेंडिस (11), चरिथ असलंका (6) और एंजेलो मैथ्यूज (16) जैसे खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई।
T20I में श्रीलंका का सबसे कम स्कोर
77 बनाम दक्षिण अफ्रीका न्यूयॉर्क 2024
82 बनाम भारत विजाग 2016
87 बनाम ऑस्ट्रेलिया ब्रिजटाउन 2010
87 बनाम भारत कटक 2017
91 बनाम इंग्लैंड साउथेम्प्टन 2021
BCCI ने बदला भारत-श्रीलंका पहले वनडे का आयोजन स्थल, जानें कहां खेला जाएगा मैच
Birthday Special: विराट कोहली के टेस्ट करियर के 3 बड़े स्कोर
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

