Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2024: हाईएस्ट रन स्कोरर, हाईएस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज, सहित अन्य सभी स्टैट्स देखिए

T20 World Cup (Image Credit- Twitter X)

टी-20 वर्ल्ड कप अब अपने अंत की ओर बढ़ रहा है। टूर्नामेंट में अब तक दोनों सेमीफाइनल मैच खेले जा चुके हैं और खिताबी भिड़ंत दक्षिण अफ्रीका और टीम इंडिया के बीच होगी। फाइनल मुकाबला बारबडोस में 29 जून को खेला जाएगा। इस टी-20 वर्ल्ड कप में फैंस को अब तक कई रिकार्ड्स, कई रोमांचक मुकाबले और कई उलटफेर देखने को मिले हैं। इस आर्टिकल में हम इस वर्ल्ड कप में अब तक के कुछ बड़े स्टैट्स के बारे में बात करेंगे।

बता दें कि, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़ ना सिर्फ टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई, बल्कि टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में भी पहुंच गए। हिटमैन ने अभी तक टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेले 7 मैचों में 41.33 की औसत और 155.97 के स्ट्राइक रेट के साथ 248 रन बनाए हैं। उनके अलावा अभी तक कोई भारतीय 200 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया है।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा 248 रनों के साथ फिलहाल तीसरे पायदान पर हैं। इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज के नाम है, जिनके बल्ले से 281 रन निकले। हालांकि उनकी टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। ऐसे में रोहित शर्मा के पास उनसे आगे निकलने का मौका है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ट्रेविस हेड 255 रनों के साथ मौजूद हैं। चौथे पायदान पर अफगानिस्तान के इब्राहीम जदरान और पांचवे पर वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन हैं।

वहीं बात सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की करें तो टॉप-5 में वहां अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह समेत दो भारतीय हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में दो महत्वपूर्ण विकेट चटकाने वाले जसप्रीत बुमराह कुल 13 विकेट के साथ इस लिस्ट में 5वें पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इस लिस्ट में अर्शदीप सिंह को ज्वॉइन किया है जो 14 विकेट के साथ दूसरे पायदान पर हैं। इस लिस्ट में टॉप पर फजलहक फारूखी हैं। टॉप-5 में इनके अलावा अफगानिस्तान के राशिद खान और बांग्लादेश के रिशाद हुसैन भी हैं।

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में टॉप 5 रन स्कोरर (T20 World Cup 2024)

प्लेयर
मैच
रन
औसत
स्ट्राइक रेट
रहमानुल्लाह गुरबाज
8
281
35.12
124.34
ट्रेविस हेड
7
255
42.50
158.39
रोहित शर्मा
7
248
41.33
155.97
इब्राहीम जदरान
8
231
28.88
107.44
निकोलस पूरन
7
228
38.00
146.15

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

प्लेयर
मैच
विकेट
औसत
फजलहक फारूकी
8
17
9.41
अर्शदीप सिंह
7
15
13.00
राशिद खान
8
14
12.79
रिशाद हुसैन
7
14
13.86
जसप्रीत बुमराह
7
13
8.15

टी-20 वर्ल्ड कप बेस्ट गेंदबाजी आंकड़े

नंबर
गेंदबाज
टीम
BBI
ओवर
रन
विकेट
मेडन
इकॉनमी
1
फजलहक फारूकी
अफगानिस्तान
5/9
25.2
160
17

6.32
2
अकील हुसैन
वेस्टइंडीज
5/11
25
141
9
1
5.64
3
तंजीम हसन साकिब
बांग्लादेश
4/7
24
149
11
2
6.21
4
एनरिक नॉर्टेजे
साउथ अफ्रीका
4/7
31
175
13

5.65
5
अर्शदीप सिंह
भारत
4/9
26
195
15

7.5

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के हाईएस्ट व्यक्तिगत स्कोर

नंबर
बल्लेबाज
टीम
रन
गेंदें
औसत
स्ट्राइक रेट
4s
6s
1
निकोलस पूरन
वेस्टइंडीज
98
53
98
184.91
6
8
2
एरोन जोन्स
यूएसए
94
40

235
4
10
3
रोहित शर्मा
भारत
92
41
92
224.39
7
8
4
फिल साल्ट
इंग्लैंड
87
47

185.11
7
5
5
जोस बटलर
इंग्लैंड
83
38

218.42
6
7

 

আরো ताजा खबर

SL vs IND: टेस्ट सीरीज के लिए टीम में चुने जाने के बाद सरफराज खान की पहली सोशल मीडिया पोस्ट हुई वायरल

SL vs IND: Sarfaraz Khan Reacts to India Test Recall for Sri Lanka Tour (image via X) श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट...

SM Trends: 10 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया की एक वीडियो को बोर्ड ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह बीसीसीआई के...

SL vs IND: ‘तैयारियों के लिहाज से शानदार मैच रहा’ – टेस्ट सीरीज से पूर्व भारत की वॉर्म-अप जीत पर बोले सितांशु कोटक

SL vs IND: Sitanshu Kotak Pleased with India’s Warm-Up Win Ahead of Test Series (image via X) रविवार, 9 अगस्त को भारत की टूरिंग टीम ने श्रीलंका XI के खिलाफ...

SL vs IND: सिराज की तूफानी पारी के चलते भारत ने वाॅर्मअप मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदा 

Sri Lanka Cricket XI vs India (Image Credit- Twitter X) श्रीलंका क्रिकेट 11 और भारतीय टीम के बीच आज 9 अगस्त, रविवार को तीन दिवसीय प्रैक्टिस समाप्त हुआ। कोलंबो के...