
Harsha Bhogle. (Photo Source: Twitter)
हाल में ही वेस्टइंडीज और यूएसए की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 समाप्त हुआ है। बता दें कि इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 29 जून को बारबडोस के कींग्सटन ओवल मैदान पर खेला गया। फाइनल में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराकर, कुल दूसरी बार खिताब को अपने नाम किया था।
तो वहीं अब जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर ने टी20 वर्ल्ड कप की ‘टीम ऑफ द टूर्नामेंट’ चुनी है। बता दें कि हर्षा ने इस टीम में सबसे ज्यादा 6 भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया है। इसके अलावा अफगानिस्तान टीम से दो खिलाड़ियों को जगह मिली है। साथ ही हर्षा ने इस टीम की कमान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के हाथों में सौंपी है।
विकेटकीपर के तौर पर हर्षा ने इस टीम में वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन को अपनी टीम में शामिल किया है। तो वहीं ऑस्ट्रेलिया से ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस को इस टीम में जगह मिली है।
देखें हर्षा भोगले की टी20 वर्ल्ड कप 2024 टीम ऑफ द टूर्नामेंट
रोहित शर्मा (कप्तान), रहमनुल्लाह गुरबाज, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, डेविड मिलर, मार्कस स्टोइनिस, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, राशिद खान, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।
टीम इंडिया ने 17 साल बाद रचा इतिहास
गौरतलब है कि टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप को अपने नाम किया है। तो वहीं 11 साल बाद कोई आईसीसी टूर्नामेंट और 13 साल बाद किसी वर्ल्ड कप को अपने नाम किया है। धोनी के बाद रोहित ऐसे दूसरे कप्तान हैं जिन्होंने भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताया है।
साथ ही बता दें कि टूर्नामेंट को अपने नाम करने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 क्रिकेट को एक अलविदा कहने का फैसला किया है। रोहित के अलावा पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी खेल के सबसे फाॅर्मेट को अलविदा करने का फैसला किया है।
6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
“जैसा बाप, वैसा बेटा”: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का U19 एशिया कप में धमाका! 52 गेंदों में ठोके नाबाद 70 रन
‘मसल मेमोरी और एंटीसिपेशन’ – भारतीय फील्डिंग कोच ने खोला विराट-रोहित की फील्डिंग का ‘सीक्रेट’
SM Trends: 6 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

