Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2024: ‘हम इसे अन्य मैचों की तरह ही लेंगे’ भारत के खिलाफ पाकिस्तान के महा-मुकाबले से पहले गैरी कस्टर्न

T20 World Cup 2024 हम इसे अन्य मैचों की तरह ही लेंगे भारत के खिलाफ पाकिस्तान के महा-मुकाबले से पहले गैरी कस्टर्न

Gary Kirsten (Image Credit- Twitter X)

वेस्टइंडीज और यूएसए की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 का एक हाई वोल्टेज मैच, आज 9 जून को भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच होने वाला है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह महा-मुकाबला न्यूयाॅर्क के नसऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

हालांकि, इस मैच के शुरू होने से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिमिटेड ओवर्स फाॅर्मेट के हेड कोच गैरी कस्टर्न (Gary Kirsten) ने पाकिस्तानी टीम की मानसिकता को लेकर बड़ा बयान दिया है। कस्टर्न का कहना है कि यह एक बड़ा है, लेकिन हम इसे अन्य मैचों की तरह ही लेंगे।

भारत के खिलाफ मैच से पहले गैरी कस्टर्न ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के भारत के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले गैरी कस्टर्न ने क्रिकबज के हवाले से कहा- किसी भी खिलाड़ी के लिए क्रिकेट का खेल न जीत पाना, कभी भी अच्छा साबित नहीं होता। वे अपना बेस्ट प्रयास कर रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि भारत के खिलाफ मैच के लिए टीम को प्रेरित करने की जरूरत है। हमारे लिए महत्वपूर्ण है कि हम एक टीम की तरह खेलें।

कस्टर्न ने आगे कहा- हमें अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है, लेकिन ऐसा करने के लिए आपको एक टीम की तरह खेलना होगा। हालांकि, यह एक बड़ा मैच है, लेकिन हम इसे अन्य मैचों की तरह ही लेंगे। लेकिन निश्चित रूप से टीम अपना बेस्ट देने की कोशिश कर रही है। यदि दो दिन पहले की हार की बात कर रहे हैं तो वह टीम भूल गई है और प्रेरित है। जो बीत गया उसे हम वापिस हासिल नहीं कर सकते हैं, तो बस आगे बढ़ें।

गौरतलब है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम को जारी टी20 वर्ल्ड कप में अपने पहले मैच में यूएसए के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। खैर, देखने लायक बात होगी कि बाबर एंड कंपनी भारत के सामने कैसा प्रदर्शन करने वाली है?

আরো ताजा खबर

13 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via X) 1. AUS vs BAN 1st Test: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड में 13...

IND vs SL Test: श्रीलंका दौरे पर इन 3 भारतीय खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का है बड़ा मौका

भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में 15 से 19 अगस्त...

ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट कोच पद छोड़ने से टूट गए थे जो रूट, खुद दिया बड़ा बयान

Brendon McCullum (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट (Joe Root) ने ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट कोच का पद छोड़ने पर निराशा जताई है। ऑस्ट्रेलिया के...

ये क्या! मोहम्मद सिराज उर्फ मियां भाई तो सरफराज खान की कटिंग करने लगे, देखें वायरल वीडियो 

Mohammed Siraj and Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) की एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया...