Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2024: शिवम दुबे के घटिया फॉर्म से तंग हुए रोहित-द्रविड़, USA के खिलाफ प्लेइंग XI से होंगे ड्रॉप

T20 World Cup 2024: शिवम दुबे के घटिया फॉर्म से तंग हुए रोहित-द्रविड़, USA के खिलाफ प्लेइंग XI से होंगे ड्रॉप

Shivam Dube (Photo Source: Getty Images)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 ग्रुप स्टेज राउंड में दो मैचों में दो जीत के साथ भारतीय टीम इस वक्त अच्छी स्थिति हैं। टीम अगला मुकाबला 12 जून को न्यूयॉर्क में यूएसए के खिलाफ खेलेगी, इस मैच में जीत दर्ज कर रोहित शर्मा एंड कंपनी सुपर-8 में जगह सुनिश्चित करना चाहेगी। इस मैच के लिए भारतीय टीम प्लेइंग 11 में एक बड़ा बदलाव कर सकती है। दरअसल शिवम दुबे (Shivam Dube) का खराब फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ है।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में चयन होने के बाद शिवम दुबे (Shivam Dube) अब तक बल्ले से एक भी अच्छी पारी नहीं खेल पाए है। अब मैनेजमेंट जिसके चलते दुबे को लेकर बड़ा फैसला करते हुए नजर आ सकती है।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले दोनों मैचों में फ्लॉप हुए हैं Shivam Dube

शिवम दुबे (Shivam Dube) जारी टी20 वर्ल्ड कप के पहले दो मैचों में बल्ले से कुछ भी कमाल नहीं दिखा पाए हैं। आयरलैंड के खिलाफ मैच में वह 2 गेंदें खेलकर डक पर नाबाद पवेलियन लौटे थे। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ मैच में वह 9 गेंदों में 3 रन ही बना पाए। आपको बता दें इसके अलावा बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच में उन्होंने 16 गेंदों में 14 रन बनाए थे।

आईपीएल में शानदार फॉर्म के चलते शिवम दुबे को टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में जगह मिली थी, लेकिन टीम में चयन होने के बाद 5 मैचों में वह मात्र 46 रन ही बना सकें, इस दौरान वह दो बार गोल्डन डक पर आउट हुए थे।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में चयन होने के बाद शिवम दुबे के प्रदर्शन पर डालें एक नजर

3(9) बनाम पाकिस्तान (लेटेस्ट)

0*(2) बनाम आयरलैंड

7(15) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

18(11) बनाम राजस्थान रॉयल्स

21(13) बनाम गुजरात टाइटंस

0(1) बनाम पंजाब किंग्स

0(1) बनाम पंजाब किंग्स

शिवम दुबे के खराब फॉर्म को लेकर क्रिकेट एक्सपर्ट्स लगातार अपनी राय दे रहे हैं, और उन सभी का मानना है कि दुबे की जगह संजू सैमसन जैसे बल्लेबाज को जगह मिलनी चाहिए। यूएसए के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम शिवम दुबे की जगह यशस्वी जायसवाल या संजू सैमसन में से किसी एक बल्लेबाज को प्लेइंग 11 में जगह दे सकती है।

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...