
Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)
भारत की जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में शानदार शुरुआत हुई है। मैन इन ब्लू ने खेले गए पहले मैच में आयरलैंड के खिलाफ न्यूयाॅर्क के नवनिर्मित काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में 8 विकेट से जीत हासिल कर, टूर्नामेंट की शानदार तरीके से शुरुआत की थी।
तो वहीं इस मैच के खत्म होने के बाद साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज और जारी टी20 वर्ल्ड कप में कमेंटेटेर की भूमिका निभा रहे शॉन पाॅल्लौक (Shaun Pollock) ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के प्रति ऐसा जैस्चर किया, जिसकी वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
बता दें कि इस मैच के खत्म होने के बाद जब भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पोस्ट मैच के दौरान इंटरव्यू दे रहे होते हैं, तो उनका माइक किसी तकनीकी समस्या की वजह से बंद हो जाता है, लेकिन इस दौरान पाॅल्लौक रोहित की ओर अपना माइक कर देते हैं। साथ ही माइक को कुछ देर के लिए पकड़ कर भी रखते हैं। साथ ही जैसे ही पाॅल्लौक ने रोहित लिए ऐसा किया, वैसे ही इस घटना की वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
देखें इस घटना की वायरल वीडियो
pic.twitter.com/99Z6x9d4mQ
— Nihari Korma (@NihariVsKorma) June 6, 2024
भारतीय क्रिकेट टीम का महत्वपूर्ण मैच 9 जून को
दूसरी ओर, टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय क्रिकेट टीम ने आयरलैंड के खिलाफ 8 विकेट से जीत के साथ शानदार तरीके से शुरुआत कर दी है। इसके बाद जारी टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को 9 जून को बहुप्रतीक्षित मैच चिर प्रतिद्वंदी बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तान के साथ खेलना है।
दोनों टीमों के बीच यह मैच न्यूयाॅर्क में हाल में ही बनकर तैयार हुए नसऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। देखने लायक बात होगी इस मैच में रोहित की विराट सेना कैसा प्रदर्शन करने वाली है? लेकिन पाकिस्तान को जिस तरह से अपने पिछले मैच में हार मिली है, उसका आत्मविश्वास जरूर कमजोर हुआ होगा।
SM Trends: 13 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
SL vs IND 2026: गॉल टेस्ट के लिए कौन होने चाहिए भारत के 5 गेंदबाज? जाने यहां
मैं Kapil Dev की तरह फास्ट बाॅलिंग करियर बनाना चाहता था, लेकिन….., हरभजन सिंह ने दिया चौंकाने वाला बयान
Babar Azam ने खत्म किया दो साल का सूखा! फिर से आईसीसी टाॅप-10 रैंकिंग में बनाई जगह

