Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2024: भारत के खिलाफ हार के बाद दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान को किया ट्रोल, पढ़ें बड़ी खबर 

T20 World Cup 2024: भारत के खिलाफ हार के बाद दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान को किया ट्रोल, पढ़ें बड़ी खबर 

India vs Pakistan (Image Credit- Twitter X)

भारत के खिलाफ न्यूयॉर्क में ICC टी20 वर्ल्ड कप 2024 मैच में 6 रनों से हार झेलने के बाद, पाकिस्तान क्रिकेट टीम को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। तो वहीं पाक टीम की ट्रोलिंग करने में दिल्ली पुलिस भी अब पीछे नहीं रही है, और टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की हार के बाद अब दिल्ली पुलिस ने एक मजेदार मीम साझा किया है।

गौरतलब है कि न्यूयॉर्क में खेले गए महत्वपूर्ण मैच में भारतीय टीम की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। टीम के गेंदबाजों ने पाकिस्तान के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया था, और इसी वजह से भारत ने मुकाबला अपने नाम किया।

भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट झटके थे, जबकि हार्दिक पांड्या ने दो विकेट अपने नाम किए थे। पाकिस्तान टीम इस मैच को आसानी से अपने नाम कर सकती थी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए। भारत की ओर मैच में 59 डाॅट गेंदें फेंकी गई।

दूसरी ओर, भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खत्म होने के बाद दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट के जरिए न्यूयॉर्क पुलिस से पूछा कि – ‘Hey, न्यूयॉर्क पुलिस। हमने दो तेज आवाजें सुनी थी। एक इंडिया… इंडिया की थी और दूसरी टूटे हुए टीवी की। क्या आप इस बात की पुष्टि कर सकते हैं?’

देखें दिल्ली पुलिस की ये सोशल मीडिया पोस्ट

तो वहीं अब पाकिस्तान के खिलाफ रोमांचक मैच में जीत हासिल करने के बाद, भारतीय टीम अपने अगले मैच में सह-मेजबान यूएसए का सामना करने वाली है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मैच 12 जून को न्यूयाॅर्क में खेला जाएगा। देखने लायक बात होगी कि पाकिस्तान को हराने के बाद यूएसए भारत के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करने वाली है?

আরো ताजा खबर

रोहित शर्मा की शानदार पारी से खुश हुए पुजारा, बोले ‘अब काफी राहत महसूस कर रहे होंगे कप्तान’

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से क्लीन स्वीप किया। चेन्नई के एमए...

BAN vs AUS, 3rd T20I: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को किया 3-0 से क्लीन-स्वीप, आखिरी मैच में 7 विकेट से दी पटखनी

BAN vs AUS, 3rd T20I (image via getty) रविवार, 21 जून को चट्टोग्राम के बीर श्रेष्ठ फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतिउर रहमान स्टेडियम में बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे...

21 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. रोहित शर्मा की शानदार पारी से खुश हुए पुजारा, बोले ‘अब काफी राहत महसूस कर रहे होंगे कप्तान’ भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन...

कीरोन पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल को पीछे छोड़ बने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

Kieron Pollard Chris Gayle (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के अनुभवी ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) 2026...