Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2024: फाइनल से पहले कृष्णामाचारी श्रीकांत ने रोहित शर्मा की तुलना कपिल देव से की, पढ़ें बड़ी खबर 

T20 World Cup 2024: फाइनल से पहले कृष्णामाचारी श्रीकांत ने रोहित शर्मा की तुलना कपिल देव से की, पढ़ें बड़ी खबर 

Kris Srikkanth and Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

रोहित शर्मा की कप्तानी में यह तीसरा मौका है, जब भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी टूर्नामेंट्स के फाइनल में पहुंची है। रोहित ने विराट कोहली के बाद टीम की कमान संभाली थी, और उसके बाद ना सिर्फ उन्होंने बल्कि टीम ने भी आक्रामक क्रिकेट खेलना शुरू किया।

दूसरी ओर, अब जारी टी20 वर्ल्ड कप में भारत के साउथ अफ्रीका के साथ फाइनल मैच से पहले पूर्व भारतीय खिलाड़ी और 1983 वर्ल्ड कप चैंपियन कृष्णामाचारी श्रीकांत (Kris Srikkanth) रोहित शर्मा की पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर रहे कपिल देव से तुलना करते हुए नजर आए हैं, जिनकी कप्तानी में भारत ने पहली बार वर्ल्ड कप जीता था।

श्रीकांत ने की रोहित की कपिल से तुलना

बता दें कि भारत के साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले स्टार स्पोर्ट्स के साथ एक चर्चा में श्रीकांत ने कहा- मुझे क्रिकेट युग और कप्तानों की तुलना करना पसंद नहीं है, लेकिन आपके लिए 1983 वर्ल्ड कप और इस वर्ल्ड कप में एक समानता लाया हूं।

इस वर्ल्ड कप में देखिए कि एक लीडर के तौर पर टीम की कमान कौन संभाल रहा है। एक लीडर के रूप में रोहित शर्मा ने कहा, मैं लीड करूंगा, जोखिम भरे शाॅट खेलूंगा। उन्होंने अभी तक कुछ शानदार शाॅट्स और शानदार पारियां खेली हैं। कुछ ऐसी ही कपिल ने उस समय किया था।

श्रीकांत ने आगे कहा- एक टीम के रूप में आपको हर एक खिलाड़ी की जरूरत है। फिर चाहे ये ऋषभ पंत हो सकता है, सूर्यकुमार हो सकता है या अक्षर पटेल के 10-12 रन भी हो सकते हैं। सबसे अच्छी बात है कि वह (रोहित) अपने गेंदबाजों का सही से इस्तेमाल कर रहा है।

इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने कमाल की कप्तानी की, और अक्षर पटेल को चौथे ओवर में लेकर आए, और उन्होंने जोस बटलर का बड़ा विकेट निकाला। ये वो ही बात है जो कपिल देव ने की थी। हर कोई टीम की सफलता में योगदान दे रहा है।

আরো ताजा खबर

17 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. BCB ने न्यूजीलैंड की पुरुष टीम और श्रीलंका की महिला टीम के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज की घोषणा की बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अप्रैल-मई...

अभिषेक शर्मा का मजेदार खुलासा, अंडर-एज दिनों में शुभमन गिल के पास ही था आईफोन

Abhishek Sharma Shubman Gill (Image credit Twitter – X) क्रिकेटरों के बीच की दोस्ती और पुराने किस्से अक्सर फैंस को काफी दिलचस्प लगते हैं। हाल ही में हुए BCCI नमन...

हार्दिक पांड्या ने बताया अपना क्रिकेट आइडल, सचिन या गांगुली नहीं बल्कि इस पूर्व ओपनर का लिया नाम

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) क्रिकेट में अक्सर युवा खिलाड़ी अपने आदर्श के रूप में बड़े अंतरराष्ट्रीय सितारों का नाम लेते हैं। लेकिन इस बार स्टार ऑलराउंडर हार्दिक...

IPL 2026: पंजाब किंग्स के लिए ये 4 विदेशी खिलाड़ी बन सकते हैं मैच विनर

IPL 2026 Punjab Kings (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले पंजाब किंग्स अपनी टीम को और मजबूत बनाने की तैयारी में है। पिछले सीजन में टीम का...