Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2024: न्यूयाॅर्क में एक सत्संग में नजर आए विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर, फोटो हुई वायरल 

Virat Kohli and Sachin Tendulkar (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के दो दिग्गज सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बीच न्यूयाॅर्क में एक साथ आध्यात्मिक सत्संग में नजर आए हैं। बता दें कि इसको लेकर सचिन और कोहली की फोटो भी काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

तो वहीं सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली की इस फोटो को फेमस स्पोर्ट्स शो What the Duck के होस्ट Vikram Sathaye ने शेयर की है। साथ ही इस फोटो में इन तीनों के अलावा जाने-माने पत्रकार Sunandan Lele भी नजर आ रहे हैं।

इस फोटो को शेयर करते हुए Vikram Sathaye ने कैप्शन में लिखा- 185 से अधिक इंटरनेशनल शतकों की संयुक्त ऊर्जा के साथ सत्संग। मैंने गंजा मनका पहन लिया क्योंकि मैं प्रभामंडल और ऊर्जा को परेशान नहीं करना चाहता था।

देखें विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर की ये वायरल फोटो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vikram Sathaye (@vikramsathaye)

दूसरी ओर, आपको सचिन तेंदुलकर के बारे में जानकारी दें, वे इस समय टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए न्यूयाॅर्क में मौजूद हैं। सचिन को परिवार संग भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान न्यूयाॅर्क के नसऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में देखा गया था।

इसके अलावा कोहली की बात करें तो वह जारी टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम के साथ मौजूद हैं। तो वहीं टी20 वर्ल्ड कप में कोहली के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें तो उन्होंने अभी तक दो मैच खेले हैं, जिसमें वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। रोहित के साथ ओपनिंग करते हुए कोहली ने आयरलैंड के खिलाफ मैच में 1 और पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे मैच में सिर्फ 4 रन ही बनाए थे।

तो वहीं अब कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के यूएसए के खिलाफ होने वाले मैच में एक्शन में नजर आने वाले हैं। बता दें कि भारत और सह-मेजबान यूएसए के बीच यह मैच 12 जून को न्यूयाॅर्क में खेला जाएगा। देखने लायक बात होगी कि इस मैच में कोहली का बल्ला कैसा खेल दिखाता है?

আরো ताजा खबर

IND vs SL Test: श्रीलंका दौरे पर इन 3 भारतीय खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का है बड़ा मौका

IND vs SL Tests 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने जा रही है। सीरीज का...

ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट कोच पद छोड़ने से टूट गए थे जो रूट, खुद दिया बड़ा बयान

Brendon McCullum (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट (Joe Root) ने ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट कोच का पद छोड़ने पर निराशा जताई है। ऑस्ट्रेलिया के...

ये क्या! मोहम्मद सिराज उर्फ मियां भाई तो सरफराज खान की कटिंग करने लगे, देखें वायरल वीडियो 

Mohammed Siraj and Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) की एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया...

WTC Final 2027 की रेस में अब भी जिंदा है भारत, लेकिन जानें कैसे?

India WTC Final 2027 (Image credit Twitter – X) भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। शुरुआती नौ टेस्ट मैचों में चार...