Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2024: जारी टी20 वर्ल्ड कप के बीच अर्शदीप सिंह की इकॉनमी रेट की पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने की आलोचना

T20 World Cup 2024 जारी टी20 वर्ल्ड कप के बीच अर्शदीप सिंह की इकॉनमी रेट की पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने की आलोचना

Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X)

जारी टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने आयरलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल कर, शानदार शुरुआत की है। तो वहीं अगर टीम इंडिया अपने आगामी मैच में यूएसए के खिलाफ जीत हासिल कर लेती है, तो वह सुपर 8 में बड़ी ही आसानी से जगह बना लेगी।

हालांकि, इस टी20 वर्ल्ड कप के दौरान बल्लेबाजों से ज्यादा गेंदबाज चर्चा में रहे हैं, क्योंकि यूएसए की पिचें गेंदबाजों को अधिक मदद प्रदान करती हुई नजर आ रही हैं। तो वहीं टीम इंडिया की ओर से अभी तक गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह कमाल के रहे हैं, लेकिन अर्शदीप सिंह की इकॉनमी चर्चा का विषय बनी हुई है।

अर्शदीप ने अभी तक टूर्नामेंट में दो मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 8.25 की इकाॅनमी से कुल 3 विकेट हासिल किए हैं। दूसरी ओर, अब अर्शदीप सिंह की इस औसत को देखकर पूर्व भारतीय खिलाड़ी और जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने बड़ा बयान दिया है

अर्शदीप सिंह को लेकर आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि अर्शदीप सिंह को लेकर अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो के माध्यम से आकाश चोपड़ा ने कहा- अर्शदीप सिंह ने अच्छा प्रदर्शन किया है, इसमें कोई संदेह नहीं है। हालांकि, अर्शदीप को लेकर मेरा सोचना कुछ अलग है, वह महंगे साबित हुए हैं। इन परिस्थितियों में अर्शदीप सिंह को महंगा देखना थोड़ा आश्चर्यजनक है, लेकिन वह महंगे रहे हैं।

चोपड़ा ने आगे कहा- मैं चाहता हूं कि वह नई गेंद से विकेट लें और इसके बाद वे जब भी गेंदबाजी करें तो 24 गेंद में 20 रन दें और तीन विकेट हासिल करें। अगर सुपर 8 में अर्शदीप सिंह को खेलना है तो उसे यूएसए और उसके बाद अगले मैच में कनाडा के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करनी होगी।

गौरतलब है कि भारतीय टीम अब अपने अगले टी20 वर्ल्ड कप मैच में 12 जून को सह-मेजबान यूएसए का सामना करने वाली है। दोनों टीमों के बीच यह मैच न्यूयाॅर्क के नसऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। देखने लायक बात होगी कि इस मैच में अर्शदीप सिंह गेंदबाजी में कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं?

আরো ताजा खबर

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं बड़े गेम चेंजर

Dewald Brevis (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार आईपीएल की शुरुआत 28...

IPL 2026: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं गेम चेंजर

IPL 2026 RCB (Image credit Twitter – X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल...

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...