Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2024: जब आप अपने पहले दो गेम हार जाते हैं, तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता: कर्टिस कैंपर

T20 World Cup 2024 जब आप अपने पहले दो गेम हार जाते हैं तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कर्टिस कैंपर

Curtis Campher (Image Credit- Twitter)

जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बीच आयरिश टीम के बाॅलिंग ऑलराउंडर कर्टिस कैंपर (Curtis Campher) ने बड़ा बयान दिया है। कैंपर का कहना है कि इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आप टूर्नामेंट के पहले दो मैचों को हार जाते हैं।

गौरतलब है कि आयरिश टीम की वेस्टइंडीज और यूएसए में जारी टी20 वर्ल्ड कप में शुरुआत कुछ खास नहीं रही है। टीम ने अभी तक टी20 वर्ल्ड कप में दो मैच खेले हैं, जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा है। आयरलैंड को अपने पहले मैच में भारतीय टीम के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, तो वही इसके बाद दूसरे मुकाबले में उसे कनाडा के खिलाफ 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

हालांकि, अब आयरलैंड टी20 वर्ल्ड कप में अपने आगामी मैच में यूएसए का सामना करने वाली है। दोनों टीमों के बीच यह मैच 14 जून को फ्लोरीडा के लाउडरहिल स्थित सेंट्रल ब्रोवर्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड में खेला जाएगा। लेकिन इस मैच से पहले कर्टिस ने एक बड़ा बयान देकर सभी को चौंका दिया है।

T20 World Cup के बीच कर्टिस कैंपर ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि आयरलैंड के यूएसए के खिलाफ मैच से पहले कर्टिस कैंपर ने कहा- हमारे लिए यह अब अच्छा रीसेट हो रहा है। कुछ दिनों के आराम के बीच हम फोर्ट लाउडरहिल पहुंचे। कुल मिलाकर यहां का मौसम अच्छा रहा है, हमने टीम में उत्साह बनाए रखने के लिए कुछ एक्टीविटी की हैं। इस तरह के टूर के दौरान ऐसा करना, महत्वपूर्ण बात होती है।

कैंपर ने आगे कहा- जब आप अपने पहले दो गेम हार जाते हैं, तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता ग्रुप के बाकी टीमों के मैच के क्या परिणाम होंगे। सुपर 8 में पहुंचने के लिए आपको सिर्फ अपने दो मैच जीतने होंगे। हम कठिन लड़ाइयाँ लड़ने के आदी हैं, इसलिए उम्मीद है कि हम अगले दो मैचों में दिखा सकेंगे कि हम क्या कर रहे हैं ,क्योंकि हमने पहले दो मैचों में ऐसा नहीं किया है।

আরো ताजा खबर

IND vs SL Test: श्रीलंका दौरे पर इन 3 भारतीय खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का है बड़ा मौका

IND vs SL Tests 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने जा रही है। सीरीज का...

ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट कोच पद छोड़ने से टूट गए थे जो रूट, खुद दिया बड़ा बयान

Brendon McCullum (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट (Joe Root) ने ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट कोच का पद छोड़ने पर निराशा जताई है। ऑस्ट्रेलिया के...

ये क्या! मोहम्मद सिराज उर्फ मियां भाई तो सरफराज खान की कटिंग करने लगे, देखें वायरल वीडियो 

Mohammed Siraj and Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) की एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया...

WTC Final 2027 की रेस में अब भी जिंदा है भारत, लेकिन जानें कैसे?

India WTC Final 2027 (Image credit Twitter – X) भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। शुरुआती नौ टेस्ट मैचों में चार...