Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2024: क्या भारत इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल का बदला ले पाएगा?

T20 World Cup 2024: क्या भारत इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल का बदला ले पाएगा?

Team India (Photo Source: Getty Images)

सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 रनों से भारत की जीत ने उनकी दूसरे सेमीफाइनल में जगह पक्की कर दी। अब इंडियन टाइम जोन के अनुसार भारतीय टीम का मैच 27 जून (8:00 बजे IST) को प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना में इंग्लैंड के खिलाफ होगा।

वहीं, अफगानिस्तान ने अपने आखिरी मैच में बांग्लादेश को हराकर ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया और सेमीफाइनल में खुद जगह बनाई। उनका मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले सेमीफाइनल में 27 जून को सुबह 6 बजे से होगा।

भारत vs इंग्लैंड मुकाबला होने वाला है बेहद रोमांचक

साउथ अफ्रीका vs अफगानिस्तान मुकाबला बेहद ही रोमांचक होगा लेकिन उससे भी ज्यादा हाईवोल्टेज मैच भारत और इंग्लैंड का होने वाला है।

यह मैच रोमांचक इसलिए होगा क्योंकि ट्रॉफी जीतने के प्रबल दावेदार भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है, जो टी20 विश्व कप 2022 सेमीफाइनल का रीमैच होगा। इस साल भारत के पास इस हार का बदला लेने का बेहतरीन मौका है।

2022 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को बुरी तरह हराया था

टी20 विश्व कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल में, इंग्लैंड और भारत 10 नवंबर, 2022 को एडिलेड ओवल में भिड़े थे। जोस बटलर और एलेक्स हेल्स के धुआंधार प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड उस मुकाबले में विजयी हुआ था।

टीम इंडिया को यह हार इसलिए चुभी क्योंकि पूरे टूर्नामेंट में अपना दबदबा बनाने के बाद उन्हें सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा और उनकी वजह से इंडिया का ट्रॉफी जीतने का सपना चकनाचूर हो गया था।

T20 World Cup 2024 Semi-Final Schedule and Timings

गुयाना में दूसरा सेमीफाइनल एक दिन का खेल (8:30 PM IST) है, जो भारतीय टीवी दर्शकों के लिए बेहद ही उपयुक्त है।

त्रिनिदाद में पहला सेमीफाइनल 27 जून को भारतीय समयानुसार सुबह 6:00 बजे होगा।

वहीं, दूसरा सेमीफाइनल मैच 27 जून को ही रात 8 बजे से खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स

Tilak Varma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा जल्द ही इंडिया ए की तरफ से मैदान पर नजर आ सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ...

NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

  NZ vs IND T20I Series 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 1 नवंबर 2026 को समाप्त हुई। भारत ने...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज 

Mitchell Santner (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। 1 नवंबर, 2026 रविवार को दोनों टीमों के बीच पांच...

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...