Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2024 : एक नजर डालिए AFG vs IND मुकाबले के टॉप-10 मीम्स पर

AFG vs IND

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में 20 जून को खेले गए 43वें मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 47 रनों से मात दी। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और 181 रनों के टोटल को डिफेंड करते हुए अफगानिस्तान को 134 रनों के स्कोर पर समेट दिया। जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने कुल 6 विकेट हासिल किए। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सुपर 8 में शानदार आगाज किया है।

सूर्यकुमार के अर्धशतक की मदद से भारत ने बनाए 181 रन

इससे पहले टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक और हार्दिक पांड्या के तेजतर्रार 32 रनों की बदौलत टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 181 रनों का स्कोर बनाया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी और फजलहक फारूकी ने कप्तान रोहित शर्मा (8) को सस्ते में पवेलियन भेज दिया।

इसके बाद राशिद खान ने बैक-टू-बैक विकेट चटकाकर भारतीय टीम के लिए मुश्किले खड़ी कर दी। अफगानिस्तान के कप्तान ने पहले ऋषभ पंत (20), फिर विराट कोहली (24) और शिवम दुबे (10) के रूप में बड़े विकेट हासिल किए। हालांकि, सूर्यकुमार यादव ने अच्छी बल्लेबाजी की और 28 गेंदों में 5 चौके व 3 छक्के की मदद से 53 रन बनाए। अंत में अक्षर पटेल ने 12 रनों का योगदान दिया।

अफगानिस्तान की ओर से राशिद खान ने चार ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं फजलहक फारूकी ने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। नवीन उल हक को एक विकेट मिला।

अफगान टीम 134 रनों पर सिमटी

182 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 134 रन ही बना सकी। टीम के लिए अजमतुल्लाह ओमरजई ने सर्वाधिक 26 रनों की पारी खेली। बता दें कि टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और जसप्रीत बुमराह ने अपने पहले ही ओवर में रहमानुल्लाह गुरबाज (11) को पवेलियन की राह दिखाई।

इसके बाद चौथे ओवर में अक्षर पटेल ने इब्राहिम जादरान को आउट कर अफगानिस्तान को दूसरा झटका दिया। फिर बुमराह ने 5वें ओवर में हजरतुल्लाह जजई (2) को पवेलियन भेजा। गुलबदीन नायब (17)और अजमतुल्लाह (26) के बीच छोटी साझेदारी हुई, लेकिन 71 के कुल स्कोर पर ये दोनों बल्लेबाज भी वापस लौट गए।

खराब शुरुआत के बाद अफगानिस्तान की टीम अंत तक उबर नहीं सकी और पूरी टीम 20 ओवर में 134 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने 3-3 विकेट हासिल किए। वहीं कुलदीप यादव ने 2 विकेट चटकाए। अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा को 1-1 विकेट मिले।

यहां देखें AFG vs IND मुकाबले के टॉप-10 मीम्स

Boom Boom Bumrah supermacy 🔥 #INDvsAFG#Axarpatel #Cricket #Afgvsind #Hardikpandya pic.twitter.com/SO8W7GHSnF

— Nanu_45 (@NanuDowan_45) June 20, 2024

Indian cricket fans right now🎉🎉#INDvsAFG #AFGvsIND #T20worldcup pic.twitter.com/PfqPD8sBHf

— drishtiiiii (@drishtii0515) June 20, 2024

Afghanistan players after the match.😜🤣😁 #AFGvsIND #T20WC2024 pic.twitter.com/BRnOEKd1qX

— Abdullah (Abbey) (@CrickTrack360) June 20, 2024

 

#AfgvsIND pic.twitter.com/z2eeh8jUVL

— memes_hallabol (@memes_hallabol) June 20, 2024

Team Afghanistan dressing room after today’s match vs India.#INDvsAFG pic.twitter.com/NyM6LHq1zM

— Mazyyyy (@Im_MaazKhan) June 20, 2024

Aaj poora India Surya Namaskar karega 🙏 #INDvsAFG pic.twitter.com/J9JX003t2r

— Sachin Jerry (@jerrysachin219) June 20, 2024

 

#IndvsAfg pic.twitter.com/ZSLAdfbtt0

— Gagan🇮🇳 (@1no_aalsi_) June 20, 2024

#INDvsAFG
Surya Kumar yadav 🔥 pic.twitter.com/2k2dmCsqMu

— theboysthing_ (@Theboysthing) June 20, 2024

 

This is how I sleep knowing Bumrah plays for my country 🇮🇳🥰#INDvsAFG pic.twitter.com/C1PJXyGKho

— Netflix India (@NetflixIndia) June 20, 2024

Shivam dube 😭#IndvsAfg pic.twitter.com/MUEf3GMTXN

— विक्रम 𝘬ꪊꪑꪖ𝘳 🐦🪅 (@printf_meme) June 20, 2024

 

আরো ताजा खबर

SM Trends: 11 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) श्रेयस अय्यर और साथी क्रिकेटर अमन खान को हाल ही में डाउनटाइम और गहन फिटनेस प्रशिक्षण के संयोजन में एक साथ देखा गया था।...

IPL फ्रेंचाइजी और पैसों का दबाव: चोटिल होने के बावजूद खेलने को मजबूर हैं खिलाड़ी, CoE सूत्र का बड़ा खुलासा

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों खिलाड़ियों की चोटों से जूझ रही है। श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज...

Virat Kohli की बेमिसाल इंटेंसिटी ने बदला भारतीय टीम के फील्डिंग का स्तर: पूर्व भारतीय फील्डिंग कोच

How Virat Kohli Transformed India’s Fielding Culture, Reveals T Dilip (image via X) T Dilip on Virat Kohli fielding: भारत के फील्डिंग कोच के तौर पर अपने लगभग पांच साल...

IRE vs AFG: आयरलैंड पर रोमांचक जीत के साथ अफगानिस्तान ने 2027 ODI WC के लिए किया क्वालीफाई

Rashid Khan Stars as Afghanistan Seal 2027 World Cup Spot (image via X) Afghanistan qualify for 2027 World Cup: सोमवार, 10 अगस्त को बेलफास्ट में खेले गए रोमांचक तीसरे वनडे...