Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2024: आयरलैंड के खिलाफ मैच में कौन करेगा भारत के लिए ओपनिंग? जानिए क्या कहा राहुल द्रविड़ ने

T20 World Cup 2024: आयरलैंड के खिलाफ मैच में कौन करेगा भारत के लिए ओपनिंग? जानिए क्या कहा राहुल द्रविड़ ने

Rahul Dravid. (Photo Source: Twitter/BCCI)

T20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज आयरलैंड के खिलाफ मुकाबला से करेगी। यह मैच न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ से भारत की ओपनिंग कॉम्बिनेशन को लेकर सवाल किया गया। उनसे पूछा गया की आयरलैंड के खिलाफ मैच में भारत की ओपनिंग बल्लेबाज कौन होंगे।

इस सवाल के जवाब में राहुल द्रविड़ ने कहा कि वह सब कुछ अभी नहीं रिवील करना चाहते हैं। हेड कोच का मानना है कि टीम इंडिया के पास ओपनिंग के लिए कई विकल्प मौजूद है लेकिन आयरलैंड के खिलाफ बैच में भारत के लिए ओपन कौन करेगा यह मैच के दिन ही पता चलेगा। वो टीम का प्लान अभी सबके सामने नहीं रखना चाहते हैं।

टीम इंडिया के ओपनिंग कॉम्बिनेशन को लेकर हेड कोच राहुल द्रविड़ का बयान

सोमवार को भारतीय टीम अभ्यास करने पहुंची तो राहुल से इस बारे में प्रश्न किया गया तो उन्होंने कहा, “हम अपनी रणनीति के बारे में बारे ज्यादा नहीं बताना चाहते, लेकिन हमारे पास रोहित और यशस्वी जायसवाल हैं। विराट ने भी आईपीएल में ओपनिंग की है। सब कुछ हमारे कार्ड में है। हमारे 10 खिलाड़ी तय हैं, जिनको खेलना है।”

अमेरिका में टी-20 वर्ल्ड कप होने पर उन्होंने कहा कि नए देश में वर्ल्ड कप होना काफी एक्साइटमेंट है। यहां चीजें काफी अलग हैं। ये बड़ा आश्चर्यजनक है कि हम पब्लिक पार्क में अभ्यास कर रहे हैं। मालूम हो कि भारत सहित सभी टीमें न्यूयार्क के केंटीगे पार्क में अभ्यास कर रही हैं। यह नसाऊ काउंटी का एक पब्लिक पार्क है जहां पर आईसीसी ने अभ्यास के लिए छह ड्रॉप इन पिच लगाई हैं।

यहां पर जो मैच होने हैं वह भी आइजनहवर पार्क में बने अस्थाई स्टेडियम में हो रहे हैं। आपको बता दें कि न्यूयॉर्क में अभी तक जितने भी मुकाबले हुए हैं वो काफी लो स्कोरिंग रहे हैं। ऐसे में यहां की पिच को देखने के बाद टीम इंडिया के फैंस, क्रिकेट एक्सपर्ट्स की टेंशन बढ़ गई है। हाल ही में इरफान पठान ने न्यूयॉर्क की पिच की काफी आलोचना की थी।

আরো ताजा खबर

उस्मान ख्वाजा द्वारा ‘सैंडपेपरगेट’ के खुलासे के बाद, पैट कमिंस और उनकी पत्नी के बीच पब्लिक बहस वीडियो हुई वायरल

Pat Cummins And Wife (Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में एक बार फिर 2018 का सैंडपेपर विवाद चर्चा में आ गया है। इस बार इसकी वजह पूर्व ऑस्ट्रेलियाई...

अर्शदीप सिंह या मोहम्मद सिराज? इरफान पठान ने बताया किसे मिलना चाहिए ODI World Cup 2027 में मौका

Arshdeep Singh (Image credit Twitter – X) 2027 वनडे वर्ल्ड कप शुरू होने में अभी काफी समय है, लेकिन भारतीय टीम ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। टीम मैनेजमेंट...

NZ vs IND: टीम इंडिया को मिली बड़ी राहत, चोट से उबरकर न्यूजीलैंड रवाना हुए ऋषभ पंत

Rishabh Pant New Zealand Test squad (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा मोटिवेशन मिला है, स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत...

PAK vs SL: पाकिस्तान के खिलाफ कुसल मेंडिस का ऐतिहासिक शतक, विराट कोहली और स्टीव स्मिथ के दिग्गज क्लब में मारी एंट्री

Kusal Mendis Becomes First Sri Lankan to Score Century on Test Captaincy Debut (image via X) श्रीलंका के टेस्ट कप्तान कुसल मेंडिस ने बुधवार को पाकिस्तान के खिलाफ अपने कप्तानी...