Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2024: आखिरकार सूर्यकुमार यादव ने फाइनल के कैच को लेकर हुए विवाद पर तोड़ी चुप्पी

Suryakumar Yadav (Photo Source: X)

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) द्वारा लिए कैच को कौन भूल सकता है। यह कहना गलत नहीं होगा कि इस कैच ने ही भारतीय टीम को दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का चैंपियन बनाया है। हालांकि, इस कैच को लेकर भी काफी बहस छिड़ी हुई है। अब इस पर सूर्यकुमार यादव ने इतने दिनों बाद अब अपनी चुप्पी तोड़ी है।

बता दें कि बारबाडोस में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के सामने 177 रनों का टारगेट रखा था। जवाब में अफ्रीका ने भी पलटवार किया। हेनरिक क्लासेन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा पेश किया और एक वक्त लगा कि मैच भारत के हाथ से निकल गया है।

मगर 17वें ओवर में हार्दिक पांड्या ने क्लासेन को आउट कर मैच का रुख बदल दिया। वहीं पांड्या ने 20वें ओवर की पहली गेंद पर डेविड मिलर को पवेलियन की राह दिखाई। लेकिन इसमें सबसे बड़ा योगदान सूर्यकुमार यादव का रहा, जिन्होंने बाउंड्री लाइन पर मिलर का एक अद्भुत कैच पकड़ा था, जो भारतीय क्रिकेट इतिहास में दर्ज हो गया।

सूर्यकुमार यादव ने कही बड़ी बात

तब इस कैच को लेकर सोशल मीडिया पर काफी हो-हल्ला मचा था। वहीं अब सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि, ‘साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मैच में जब मैंने गेंद पकड़ी तो मैंने लाइन को नहीं छुआ। हम हर किसी को खुश नहीं रख सकते। मुझे जो सही लगा मैंने वही किया। भगवान की कृपा से, गेंद जब आई तो मैं वहीं था। मुझे कैच लेने का मौका मिला। मैं उस पल का आनंद ले रहा हूं।’

सूर्या ने आगे कहा कि, ‘मैंने इस तरह का कैच पकड़ने के लिए कई बार अभ्यास किया था। मैच के दौरान मेरा दिमाग शांत था। भगवान ने मुझे देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करने का मौका दिया।’

আরো ताजा खबर

“अगर खुद से ईमानदार नहीं रहेंगे तो खुश नहीं रह सकते”: वर्ल्ड कप जीतने के बाद के दौर पर बोले सूर्या

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने की खुशी के बाद अपने सामने आई इमोशनल और प्रोफेशनल चुनौतियों के...

20 लाख के बेस प्राइस से 18 करोड़ तक! 2019 से 2026 तक हर साल कितनी हुई अर्शदीप की कमाई?

Arshdeep Singh IPL Salary (image via X) इंडियन प्रीमियर लीग में अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) का करियर, फ्रेंचाइजी क्रिकेट में सबसे शानदार फाइनेंशियल जर्नी के उदाहरणों में से एक है।...

NZ vs IND 2026: टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की 14 सदस्यीय टीम घोषित, रचिन रवींद्र और कॉनवे की वापसी

NZ vs IND 2026: New Zealand Announce 14-Member Test Squad for Upcoming India Series (image via getty) बुधवार, 11 नवंबर को न्यूजीलैंड क्रिकेट ने भारत के खिलाफ होने वाली दो...

आखिरकार पूरा हुआ ट्रेड! MI छोड़ अब PBKS के लिए खेलेंगे हार्दिक पांड्या, बदले में मुंबई से जुड़े अर्शदीप सिंह

IPL 2027 Trade: Hardik Pandya Moves to Punjab Kings as Arshdeep Singh Joins Mumbai Indians (image via X) मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2027 से पहले ऑफिशियल तौर...