Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup से बाहर हुई श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, Chris Silverwood ने हेड कोच पद छोड़ा 

T20 World Cup से बाहर हुई श्रीलंका को लगा बड़ा झटका Chris Silverwood ने हेड कोच पद छोड़ा

Chris Silverwood (Photo Source: Twitter)

जारी टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका क्रिकेट टीम के लचर प्रदर्शन के बाद टीम के हेड कोच क्रिस सिल्वरवुड (Chris Silverwood) ने पद को छोड़ दिया है। इससे पहले वर्ल्ड कप 2023 में श्रीलंका का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था, जिसके बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कोच ने यह बड़ा फैसला लिया है।

गौरतलब है कि सिल्वरवुड का श्रीलंका क्रिकेट टीम के साथ कोचिंग करियर शानदार तरीके से शुरू हुआ था। सिल्वरवुड की कोचिंग में टीम ने एशिया कप 2022 को अपने नाम किया और 50 ओवर क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालिफाई किया था।

इसके अलावा श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को टी20 सीरीज में और बांग्लादेश को टेस्ट सीरीज में सिल्वरवुड की ही कोचिंग के दौरान ही हराया था। लेकिन अब उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए श्रीलंका क्रिकेट टीम में खुद को इस जिम्मेदारी से मुक्त कर लिया है।

क्रिस सिल्वरवुड (Chris Silverwood) का बड़ा बयान आया सामने

तो वहीं श्रीलंका क्रिकेट टीम का हेड कोच का पद छोड़ने के बाद क्रिस सिल्वरवुड ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) द्वारा जारी एक बयान के अनुसार कहा- एक अंतरराष्ट्रीय कोच होने का मतलब है, अपने फैमिली से लंबे समय तक दूर रहना। अपने परिवार के साथ लंबी बातचीत के बाद और भारी मन से, मुझे लगता है कि अब घर लौटने और साथ में कुछ क्वालिटी टाइम बिताने का समय आ गया है।

मैं श्रीलंका में मेरे समय के दौरान समर्थन के लिए खिलाड़ियों, कोचों, बैकरूम स्टाफ और SLC के मैनेजमेंट को धन्यवाद देना चाहता हूं। आपके सहयोग के बिना कोई भी सफलता संभव नहीं होती। श्रीलंका क्रिकेट का हिस्सा बनना मेरे लिए सचमुच सम्मान की बात है और मैं अपने साथ कई सुखद यादें लेकर जाने वाला हूं।

साथ ही आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खराब प्रदर्शन के बाद महेला जयवर्धने ने भी टीम में गेंदबाजी सलाहकार के पद को छोड़ने का फैसला किया था। तो वहीं अब क्रिस सिल्वरवुड का अपनी भूमिका से मुक्त होना, श्रीलंका क्रिकेट के लिए अच्छे संकेत नहीं है।

আরো ताजा खबर

SA vs AUS 2026: 10 साल के लंबे इंतजार के बाद ICC टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बना दक्षिण अफ्रीका!

SA vs AUS 2026: South Africa Crush Australia by 176 Runs in Cape Town to Reclaim No. 1 ICC Test Ranking After a Decade (image via getty) शनिवार, 31 अक्टूबर...

NZ vs IND: T20 टीम के वो 3 खिलाड़ी जिन्हें भारतीय वनडे टीम में मौका मिलना चाहिए था

Indian Team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम में वनडे और टी20 फॉर्मेट के लिए खिलाड़ियों का चयन लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां वनडे टीम...

NZ vs IND 2026, 5th T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, वरुण चक्रवर्ती को मिली टीम में जगह; देखें प्लेइंग XI

NZ vs IND 2026, 5th T20I: New Zealand opted to bowl first (image via X) 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे टी20आई मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर...

‘यह शर्मनाक है’ – केप टाउन टेस्ट में हार के बाद पैट कमिंस की टीम पर बरसे डेविड वॉर्नर

David Warner Slams Australia’s Batting After Series Defeat to South Africa (image via getty) David Warner slams Australia: केपटाउन के न्यूलैंड्स में सीरीज के निर्णायक तीसरे टेस्ट मैच में दक्षिण...