Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup : सुपर-8 से पहले स्टीफन फ्लेमिंग ने टीम इंडिया को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान

T20 World Cup सुपर-8 से पहले स्टीफन फ्लेमिंग ने टीम इंडिया को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान

Stephen Fleming and Team India

टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप स्टेज में यूएसए, पाकिस्तान और आयरलैंड को हराकर सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। कनाडा के खिलाफ ग्रुप चरण का मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था, लेकिन इसके बावजूद ग्रुप में टीम इंडिया शीर्ष पर रही और अब उसे अगले चरण में अफगानिस्तान, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है।

रोहित शर्मा की टीम ने ग्रुप चरण के अपने सारे मुकाबले अमेरिका में खेले, उसने अब तक कैरेबियन धरती पर एक भी मैच नहीं खेला है। इसके बावजूद पूर्व क्रिकेटर स्टीफन फ्लेमिंग का मानना है कि परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उनकी टीम बहुत अच्छी है। उन्होंने ये भी कहा कि भारतीय टीम संतुलित है और सुपर 8 में जाने के लिए अच्छी स्थिति में दिख रही है।

वेस्टइंडीज में स्पिन बड़ी भूमिका निभाती है- स्टीफन फ्लेमिंग

फ्लेमिंग ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो के ‘टाइमआउट शो’ में कहा, मुझे वह काम पसंद है, जो उन्होंने किया। मेरे विचार से यह ऐसी टीम है, जो फाइनल के लिए चुनी गई है। यह एक ऐसी टीम है, जिसमें स्पिनर हैं, जो हावी हो सकते हैं। इसमें ऐसे खिलाड़ी है, जो स्पिन पर हावी हो सकते हैं। और हमने देखा है कि वेस्टइंडीज में स्पिन काफी बड़ी भूमिका निभाती है।

फ्लेमिंग ने आगे कहा कि, उन्होंने अपना काम पूरा कर लिया है। उन्होंने काफी चतुराई से किया है। हम अहम मैच इसी तरह खेलना चाहते हैं और उम्मीद है कि सेमीफाइनल और फाइनल में जगह बनाएंगे। उनकी टीम टर्निंग ट्रैक पर खेल सकती है। परिस्थितियों के कारण मुझे लगता है कि वे अच्छी स्थिति में हैं।

सुपर 8 में टीम इंडिया अपना पहला मैच 20 जून (गुरुवार) को बारबाडोस में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद वे 22 जून को एंटीगुआ में बांग्लादेश से भिड़ेंगे और 24 जून को सेंट लूसिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना अंतिम सुपर 8 मैच खेलेंगे।

আরো ताजा खबर

अभिषेक शर्मा का मजेदार खुलासा, अंडर-एज दिनों में शुभमन गिल के पास ही था आईफोन

Abhishek Sharma Shubman Gill (Image credit Twitter – X) क्रिकेटरों के बीच की दोस्ती और पुराने किस्से अक्सर फैंस को काफी दिलचस्प लगते हैं। हाल ही में हुए BCCI नमन...

हार्दिक पांड्या ने बताया अपना क्रिकेट आइडल, सचिन या गांगुली नहीं बल्कि इस पूर्व ओपनर का लिया नाम

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) क्रिकेट में अक्सर युवा खिलाड़ी अपने आदर्श के रूप में बड़े अंतरराष्ट्रीय सितारों का नाम लेते हैं। लेकिन इस बार स्टार ऑलराउंडर हार्दिक...

IPL 2026: पंजाब किंग्स के लिए ये 4 विदेशी खिलाड़ी बन सकते हैं मैच विनर

IPL 2026 Punjab Kings (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले पंजाब किंग्स अपनी टीम को और मजबूत बनाने की तैयारी में है। पिछले सीजन में टीम का...

16 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच कराने की RCB को मिली हरी झंडी! इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले एक बड़ी खबर सामने...