Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup : सुपर-8 में भारत के लिए ट्रंप कार्ड साबित होगा बेंच पर बैठा यह मैच विनर

Team India (Pic Source-X)

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में 12 जून को खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने यूएसए को हराकर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है। हालांकि, बेहतरीन स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) को एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला। रिस्ट स्पिनर अपनी गेंदों से क्या कर सकते हैं, यह हर कोई जानता है।

इस बीच भारत के पूर्व स्पिनर पीयूष चावला का मानना है कि जब टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में खेलेगी तो कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव भारत के पसंदीदा विशेषज्ञ स्पिनर होंगे। उन्होंने कहा कि न्यूयॉर्क में परिस्थितियां स्पिन गेंदबाजी के लिए अनुकूल नहीं थीं, लेकिन अब इस टूर्नामेंट में भारतीय स्पिनर अपना जलवा दिखाएंगे।

न्यूयॉर्क में स्पिनरों की उतनी जरूरत नहीं थी, लेकिन…

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने मुंबई में गुरुवार को आईआईएसएम दीक्षांत समारोह के मौके पर मीडिया से कहा, न्यूयॉर्क की पिच बहुत खतरनाक थी और जिस तरह से भारत ने उस पिच पर प्रदर्शन किया और तीन में से तीन मैच जीते, उससे आगे बढ़ने की बहुत अच्छी संभावना है।

उन्होंने आगे कहा, न्यूयॉर्क में स्पिनरों की उतनी जरूरत नहीं थी, लेकिन एक बार जब आप सुपर-8 के लिए दूसरे स्टेज में पहुंच जाते हैं, तो वेस्टइंडीज में स्पिनरों की बड़ी भूमिका होती है। हमारे स्पिनर अब खेल में आएंगे।

उन्होंने युजवेंद्र चहल की जगह कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) को अपनी पहली पसंद के रूप में चुना। चावला ने कहा, ईमानदारी से कहूं तो सिर्फ एक ही स्पिनर खेलेगा और मुझे लगता है कि पिछले डेढ़ साल में उन्होंने जो किया है, उसके कारण कुलदीप पहली प्राथमिकता होंगे। आपके पास अक्षर और जडेजा हैं जो आपको बल्लेबाजी में गहराई दे सकते हैं, इसलिए मुझे लगता है कि कुलदीप खेलेंगे।

आपको बता दें कि भारत को ग्रुप स्टेज में एक और मुकाबला कनाडा के खिलाफ खेलना है, जो 15 जून को खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

ये क्या! मोहम्मद सिराज उर्फ मियां भाई तो सरफराज खान की कटिंग करने लगे, देखें वायरल वीडियो 

Mohammed Siraj and Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) की एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया...

WTC Final 2027 की रेस में अब भी जिंदा है भारत, लेकिन जानें कैसे?

India WTC Final 2027 (Image credit Twitter – X) भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। शुरुआती नौ टेस्ट मैचों में चार...

SL vs IND 2026: टेस्ट सीरीज में Ravindra Jadeja के निशाने पर होंगे ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स

Ravindra Jadeja Eyes Major Test Milestones on Sri Lanka Tour (image via X) Ravindra Jadeja Test records: भारत के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज...

“ट्रॉफी के साथ विदा लेना चाहता हूं” – वर्ल्ड कप जीतने के सपने पर बोले David Miller

David Miller Sets Sights on 2027 World Cup Glory Before Retirement (image via getty) David Miller 2027 World Cup: साउथ अफ्रीका के अनुभवी और मिडिल-ऑर्डर के धाकड़ बल्लेबाज डेविड मिलर...