Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup में भारत के खिलाफ हार के बाद बुरी तरह टूटे शोएब अख्तर, वीडियो दे रहा है गवाही

T20 World Cup में भारत के खिलाफ हार के बाद बुरी तरह टूटे शोएब अख्तर वीडियो दे रहा है गवाही

India vs Pakistan (Image Credit- Twitter X)

वेस्टइंडीज और यूएसए की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 9 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच एक लो स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला है। बता दें कि इस मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को नजदीकी मुकाबले में 6 रन से हरा दिया है।

दूसरी ओर, इस हार के बाद पूर्व खिलाड़ियों समेत क्रिकेट जगत में पाक टीम की काफी आलचोना देखने को मिल रही है। मुकाबले में भारत से मिले 120 रनों के टारगेट को भी पाकिस्तान टीम हासिल नहीं कर पाई है।

तो वहीं पाकिस्तान की इस हार के बाद पूर्व तेज गेंदबाज और रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर (Shoaib akhtar) पूरी तरह से टूट गए हैं। पाक टीम की हार के बाद अख्तर की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

पाकिस्तान की हार पर बुरी तरह टूटे अख्तर

बता दें कि न्यूयाॅर्क के नसऊ कांउटी इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए इस मैच में पाकिस्तान की हार के बाद, शोएब अख्तर ने एक वीडियो को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में अख्तर ने कहा-

जैसा कि हमने देखा कि आप निराश हुए हैं। देश को दुख हुआ है और हमारा मोराल डाउन है। मैंने पहले भी वीडियो में कहा था कि पारी की शुरुआत मायने नहीं रखती है। आपको एक-दूसरे के लिए खेलना होता है, देश के लिए खेलना होता है। आपको इंटेंट दिखाना होता कि आपको मैच जीतना है। यह निराशानजक है, लेकिन क्या पाकिस्तान सुपर 8 से बाहर होना डिजर्व करता है। भगवान जाने।

देखें शोएब अख्तर की ये वीडियो

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो भारतीय टीम ने टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवरों में 119 रनों पर अपने सारे विकेट गंवा दिए। इसके बाद जब पाकिस्तान क्रिकेट टीम भारत से मिले 120 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 113 रन ही बना पाई और मैच को 6 रन से हार गई।

আরো ताजा खबर

हार के बाद भी ड्रेसिंग रूम में डांस करते थे Shikhar Dhawan, मोहम्मद शमी ने खोला राज

Shikhar Dhawan(Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अपने मजाकिया अंदाज और खुशमिजाज व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। तेज गेंदबाज...

17 किलो वजन घटाया, कश्मीर में की ट्रेनिंग, जानें Sarfaraz Khan ने कैसे जीता सेलेक्टर्स का भरोसा

Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) का चयन हाल में ही श्रीलंका दौरे पर चोटिल हुए साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) के रिप्लेसमेंट...

BCCI ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के निर्माण में जय शाह का बड़ा योगदान, देवाजीत सैकिया और लक्ष्मण ने बांधे तारीफों के पुल

Devajit Saikia and VVS Laxman Credit Jay Shah for Driving BCCI’s Centre of Excellence Project (image via X) बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया और भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण...

राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया के हेड कोच क्यों नहीं बने VVS लक्ष्मण? खुद किया बड़ा खुलासा

VVS Laxman (Image credit Twitter – X) राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी VVS लक्ष्मण को मिल सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब...