Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup में पाकिस्तान की बुरी हार पर एक्शन मोड में PCB, सेलेक्शन कमेटी में शामिल वहाब रियाज और अब्दुल रज्जाक बर्खास्त

T20 World Cup में पाकिस्तान की बुरी हार पर एक्शन मोड में PCB सेलेक्शन कमेटी में शामिल वहाब रियाज और अब्दुल रज्जाक बर्खास्त

Wahab Riaz and Abdul Razzaq (Image Credit- Twitter X)

हाल में यूएसए और वेस्टइंडीज की सह-मेजबानी में समाप्त हुए आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024, भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के साथ खत्म हुआ। हालांकि, एक बार की चैंपियन पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए यह टूर्नामेंट कभी ना भूलने वाला रहा है।

पाक टीम को यूएसए के खिलाफ हारकर ग्रुप स्टेज मुकाबले से ही बाहर होना पड़ा था। तो वहीं अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम की इस हार के बाद, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) एक्शन मोड में नजर आ रहा है।

बता दें कि हाल में ही पाकिस्तान की सीनियर टीम के सेलेक्शन कमिटी में शामिल पूर्व खिलाड़ी वहाब रियाज और अब्दुल रज्जाक को बर्खास्त कर दिया गया है। रियाज मैन्स टीम के सेलेक्टर तो रज्जाक वूमेन टीम के सेलेक्टर पद पर कार्यरत थे।

इस रिपोर्टस में हुआ खुलासा

हालांकि, अभी तक पीसीबी ने इसको लेकर कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। लेकिन क्रिकबज की मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बोर्ड द्वारा यह फैसला लिया जा चुका है, और सिर्फ घोषणा करना बाकी है।

क्रिकबज को पीसीबी के एक सीनियर सोर्स ने कहा- अन्य सदस्यों की आपत्तियों के बावजूद कुछ खिलाड़ियों के प्रमोशन और सेलेक्शन के संबंध में खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ सहित विभिन्न हितधारकों से मिली प्रतिक्रिया के बाद यह निर्णय लिया गया है।

तो वहीं जब पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुई थी, तो उस समय पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और पूर्व पीसीबी चीफ रमीज राजा ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए सेलेक्ट की गई टीम को जमकर आलोचना की थी। खासकर जब टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए ऑलराउंडर इमाद वसीम और मोहम्मद आमिर ने अपने रिटायरमेंट को वापिस लिया था।

साथ ही बता दें कि अभी तक पाकिस्तान क्रिकेट टीम की सेलेक्शन कमिटी में तीन महीने से चेयरमैन का चयन नहीं हुआ है। लेकिन उससे पहले वहाब रियाज और अब्दुल रज्जाक को क्रमश: मैन्स और वूमेन टीम का अंतरिम सेलेक्टर नियुक्त किया था।

আরো ताजा खबर

बड़ी खबर! IPL 2027 में भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर रूल 

MI Clarifies Position on Hardik Pandya Trade Rumors Ahead of IPL 2027 (image via X) आईपीएल 2027 के शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। इंडियन प्रीमियर...

सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान 

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई...

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...