Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup में आउट ऑफ फाॅर्म चल रहे विराट कोहली को लेकर राहुल द्रविड़ ने दिया बड़ा बयान

Rahul Dravid and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अभी तक रंग में नजर नहीं आए हैं। तो वहीं इस वजह से कोहली को लेकर क्रिकेट जगत के साथ मीडिया में भी लगातार चर्चा देखने को मिल रही है।

हालांकि, अभी तक विराट कोहली जारी टी20 वर्ल्ड कप में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। कोहली ने अभी तक कुल 8 मैच भारतीय टीम के लिए जारी टूर्नामेंट में खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल 75 रन बनाए हैं, जिसमें बांग्लादेश के खिलाफ एक मैच में 37 रनों की पारी भी शामिल है।

तो वहीं अभी तक कोहली टीम इंडिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप में ओपनिंग करते हुए नजर आए हैं, जहां उनके रिकाॅर्ड लगातार खराब हो रहे हैं। ऐसे में कुछ क्रिकेट फैंस सोशल मीडिया के माध्यम से मांग कर रहे हैं कि कोहली को नंबर 3 पर खेलना चाहिए। हालांकि, अब कोहली के प्रदर्शन को लेकर टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान सामने आया है।

विराट कोहली को लेकर राहुल द्रविड़ ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि विराट की फाॅर्म पर बात करते हुए द्रविड़ ने एनडीटीवी के हवाले से कहा- आप विराट कोहली को जानते हैं, बात ये है कि जब आप अधिक रिस्क वाले ब्रांड का क्रिकेट खेलते हैं तो कई बार यह आपके साथ हो सकता है।

पिछले मैच में उन्होंने इंटेंट दिखाने के लिए छक्का मारा, लेकिन वह दुर्भाग्यशाली रहे कि गेंद थोड़ी अधिक सीम कर गई और वह आउट हो गए। लेकिन मुझे उनका वो इरादा पसंद है, उसने जिस तरीके से इसे किया, मुझे वो पसंद है।

इस वजह से हम कोई परिवर्तन नहीं करना चाहते है, पर मुझे लगता है कि कोई बड़ी घटना होने वाली है। मुझे मैदान पर उसका रवैया पसंद है और वह खुद को मैदान पर झोंक रहा है। मुझे लगता है कि वह टीम में बने रहने का हकदार है।

আরো ताजा खबर

SL vs IND: सिराज की तूफानी पारी के चलते भारत ने वाॅर्मअप मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदा 

Sri Lanka Cricket XI vs India (Image Credit- Twitter X) श्रीलंका क्रिकेट 11 और भारतीय टीम के बीच आज 9 अगस्त, रविवार को तीन दिवसीय प्रैक्टिस समाप्त हुआ। कोलंबो के...

भारतीय टीम में मोहम्मद शमी की वापसी पर जहीर खान का बड़ा बयान, मैनेजमेंट को लेकर कही ये बड़ी बात

Zaheer khan mohammad shami (Image credit Twitter – X) Zaheer Khan on Mohammad Shami: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammad shami) लंबे समय से टीम इंडिया...

‘रोहित शर्मा पर सवाल उठाना बंद करे और उनकी जगह वर्ल्ड कप में जगह पक्की करें’ अजिंक्य रहाणे का बड़ा बयान

Rohit sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने रोहित शर्मा के 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया है। रहाणे का मानना...

‘सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं है CoE’ – बुमराह और साई सुदर्शन की चोटों पर घिरे CoE के बचाव में उतरे वीवीएस लक्ष्मण

VVS Laxman Defends Centre of Excellence (image via BCCI/X) बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड, वीवीएस लक्ष्मण ने बेंगलुरु में मौजूद इस सुविधा को लेकर हो रही आलोचनाओं का...