Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup: मार्कस स्टोइनिस ने ओमान के पाकिस्तानी गेंदबाज मेहरान खान की गेंदबाजी पर की चौकों और छक्कों की बारिश, देखें वीडियो

T20 World Cup: मार्कस स्टोइनिस ने ओमान के पाकिस्तानी गेंदबाज मेहरान खान की गेंदबाजी पर की चौकों और छक्कों की बारिश, देखें वीडियो

Marcus Stoinis (Image Credit- Twitter X)

जारी टी20 वर्ल्ड कप का 8वां मैच ऑस्ट्रेलिया और ओमान (AUS vs OMA) के बीच खेला गया। बता दें कि इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार खेल के दम पर 39 रनों से जीत हासिल की है। तो वहीं इस मैच की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इस वीडियो में ऑस्ट्रेलिया टीम के हरफनमौला खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस, ओमान के पाकिस्तानी मूल के तेज गेंदबाज मेहरान खान के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए, चौकों और छक्कों की बारिश करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही स्टोइनिस की इस वीडियो पर फैंस काफी तेजी से रिएक्शन भी देते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को आईसीसी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

देखें मार्कस स्टोइनिस की ये वायरल वीडियो

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

A post shared by ICC (@icc)

ऑस्ट्रेलिया ने ओमान पर दर्ज की 39 रनों से जीत

बारबाडोस में खेले गए इस मैच के बारे में आपको जानकारी दें, तो मुकाबले को ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 39 रनों से अपने नाम किया है। मैच में टाॅस जीतकर ओमान ने गेंदबाजी करने का फैसला किया, तो वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए कंगारू टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनर डेविड वाॅर्नर ने 56 रनों की शानदार पारी खेली, तो अंत में ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस द्वारा 36 गेंदों में खेली गई 67* रनों की नाबाद पारी के दम पर, ऑस्ट्रेलिया ओमान को 165 रनों का लक्ष्य देने में सफल रही। ओमान की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए, तो मेहरान खान को 2 और बिलाल खान व कलीमुल्लाह को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब ओमान कंगारू टीम से मिले टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 125 रन ही बना पाई, और मैच में उसे 39 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

ओमान के लिए अयान खान ही 36 रनों की बेस्ट पारी खेल पाए। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए, तो मार्कस स्टोइनिस को 3 और मिचेल स्टार्क, नाथन एलिस व एडम जंपा को 2-2 विकेट मिले।

আরো ताजा खबर

सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान 

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई...

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...