Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup: ‘भारत के खिलाफ रन लीक करेंगे शम्सी’ IND vs SA फाइनल मैच से पहले राॅबिन उथप्पा

T20 World Cup भारत के खिलाफ रन लीक करेंगे शम्सी IND vs SA फाइनल मैच से पहले राॅबिन उथप्पा

Robin Uthappa and Tarbaiz Shamsi (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राॅबिन उथप्पा को लगता है कि भारत के खिलाफ बड़े फाइनल मैच में साउथ अफ्रीकी स्पिन गेंदबाज तबरेज शम्सी रन लीक करने वाले हैं। गौरतलब है कि जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मैच आज 29 जून, शनिवार को बारबडोस के कींग्सटन ओवल मैदान पर खेला जाएगा।

हालांकि, इस मैच से पहले उथप्पा द्वारा इनफाॅर्म तबरेज शम्सी को लेकर दिया गया ये बयान कहीं ना कहीं उनके आत्मविश्वास को जरूर कमजोर करेगा। बता दें कि शम्सी जारी टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक कुल 11 विकेट निकाल चुके हैं और इस बात की पूरी संभावना है कि बल्लेबाजी के लिए अनुकूल पिच पर उन्हें अंतिम प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका ना मिले।

तबरेज शम्सी को लेकर राॅबिन उथप्पा ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच से पहले रविचंद्रन अश्विन के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए राॅबिन उथप्पा ने कहा- जहां तक ​​मेरा सवाल है, अगर तबरेज शम्सी खेलेंगे तो मुझे बहुत खुशी होगी, खासकर बारबाडोस में, और अगर बार्टमैन खेल रहा है, तो मुझे ऐसा लग रहा है कि हमें थोड़ा सावधान रहना होगा।

लेकन इन दोनों में से मैं शम्सी के खेलने को पसंद करूंगा, क्योंकि मुझे पता है कि वह रन देने वाले हैं। भले ही वह विकेट ले लें, उससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर हम उनके खिलाफ 40-50 रन बना लेते हैं, तो हमारा काम हो गया। क्योंकि भारत की जो बैटिंग एप्रोच है, अगर वह उसमें विकेट ले भी लें तो कोई बड़ी बात नहीं है।

दूसरी ओर, आपको शम्सी के बारे में बताएं तो उन्होंने अभी तक अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। साउथ अफ्रीका के सुपर 8 मैच में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी करते हुए 27 रन देकर 3 विकेट हासिल किए और POTM भी रहे थे।

तो वहीं अफगानिस्तान के सेमीफाइनल मुकाबले में भी उन्होंने मात्र 6 रन देते हुए 3 विकेट हासिल किए थे। देखने लायक बात होगी कि वह फाइनल मैच में भारत के खिलाफ किस तरह का प्रदर्शन करने वाले हैं?

আরো ताजा खबर

T20 WC 2025: भारत के लिए बुरी खबर, नामीबिया मैच से पहले पेट में संक्रमण के कारण अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है। बता दें कि टीम...

11 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. क्रिस लिन ने चुनी अपनी ऑलटाइम फेवरेट टी20 XI, लेकिन रोहित-विराट को नहीं दी जगह ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ओपनर क्रिस लिन ने हाल...

T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड को झटका, इंजरी के कारण माइकल ब्रेसवेल टूर्नामेंट से हुए बाहर 

Michael Bracewell (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि टीम के वनडे कप्तान व...

Video Of The Day: T20 World Cup 2026 – मिलिंद कुमार के शानदार कैच ने बाबर आजम को किया चलता

T20 World Cup: PAK vs USA – Video of the day (image via JioHotstar) USA के मिलिंद कुमार ने मंगलवार, 10 फरवरी को कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में पाकिस्तान...