Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup फाइनल के लिए Barbados पहुंची टीम इंडिया, खिलाड़ियों की थकान गायब थी इस दौरान

Team India (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया इस बार T20 World Cup 2024 जीतने से एक कदम दूर खड़ी है, जहां रोहित की सेना ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को मात देकर साल 2022 की हार का बदला ले लिया है। उसके बाद से इस टीम का जोश एक अलग लेवल पर नजर आ रहा है, इस बीच खिताबी जंग के लिए हर एक खिलाड़ी उत्साहित है और टीम से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है।

दोनों टीमों ने अभी तक नहीं किया है हार का सामना

T20 World Cup 2024 का फाइनल मैच टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच होगा, ऐसे में इन दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होगी। जहां भारत और अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप 2024 में एक भी मैच नहीं हारी है, ग्रुप स्टेज से लेकर सुपर-8 और फिर सेमीफाइनल में टीम हर एक मैच जीती है और ऐसे में खिताबी जंग देखने लायक होगी इस बार।

T20 World Cup फाइनल से पहले ये कहां पहुंच गई टीम इंडिया?

*T20 World Cup 2024 का फाइनल भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होगा।
*29 जून को होने वाली खिताबी जंग के लिए टीम इंडिया Barbados पहुंच चुकी है।
*जहां एयरपोर्ट से सामने आया है टीम इंडिया के खिलाड़ियो का एक वीडियो।
*इस दौरान उत्साह से लबरेज दिखे सभी खिलाड़ी, नहीं दिखी किसी के चेहरे पर थकान।

Barbados से टीम इंडिया का ये वीडियो सामने आया है

INDIAN TEAM REACHED BARBADOS FOR THE FINAL….!!! [ANI]

– All the best, Rohit & his boys. 🇮🇳 pic.twitter.com/NRg1yekpXI

— Johns. (@CricCrazyJohns) June 28, 2024

T20 World Cup का फाइनल खेलने के लिए उत्साहित हैं सभी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

सेमीफाइनल मैच के बाद क्या बोले कप्तान रोहित?

दूसरी ओर इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच जीतने के बाद कप्तान रोहित इमोशनल हो गए थे कुछ देर के लिए, वहीं उन्होंने इस जीत के बाद टीम की जमकर तारीफ की। रोहित ने कहा कि-  इस मैच में मिली जीत ने काफी संतुष्टि दी और यहां तक आने के लिए हमने यूनिट के तौर पर काफी मेहनत की है। साथ ही हिटमैन बोले- परिस्थितियों के हिसाब से खेला और हमें यहां काफी चुनौती मिली, तो उन्होंने फ्लॉप प्रदर्शन करने वाले विराट का बचाव भी किया। रोहित ने कहा कि-  विराट एक क्लास खिलाड़ी है, कोई भी खिलाड़ी इससे गुजर सकता है और बड़े मुकाबलों में विराट के महत्व को समझते हैं।

আরো ताजा खबर

BCCI ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के निर्माण में जय शाह का बड़ा योगदान, देवाजीत सैकिया और लक्ष्मण ने बांधे तारीफों के पुल

Devajit Saikia and VVS Laxman Credit Jay Shah for Driving BCCI’s Centre of Excellence Project (image via X) बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया और भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण...

राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया के हेड कोच क्यों नहीं बने VVS लक्ष्मण? खुद किया बड़ा खुलासा

VVS Laxman (Image credit Twitter – X) राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी VVS लक्ष्मण को मिल सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब...

टीम इंडिया में वापसी पर भुवनेश्वर कुमार ने तोड़ी चुप्पी, जानें स्विंग किंग ने क्या कहा?

Bhuvneshwar Kumar (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने अपने क्रिकेट करियर को लेकर बड़ा बयान दिया है। 36 वर्षीय भुवनेश्वर ने साफ किया...

10 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. वसीम जाफर का कहना है कि कप्तानी के बोझ के बिना केएल राहुल बेहतर खेलते हैं दूरदर्शन के ‘द ग्रेट इंडियन क्रिकेट...