Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup ट्राॅफी को अलग तरीके से लेने पर PM Modi ने रोहित शर्मा से पूछा क्या ‘यह चहल का आयडिया था?’

T20 World Cup ट्राॅफी को अलग तरीके से लेने पर PM Modi ने रोहित शर्मा से पूछा क्या यह चहल का आयडिया था

Rohit Sharma and PM Modi (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल में ही रोहित शर्मा की कप्तानी में, आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 को ट्राॅफी को अपने नाम किया है। टीम इंडिया ने 29 जून को बारबडोस में हुए फाइनल मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 7 रनों से जीत हासिल कर, दूसरी बार ट्राॅफी को अपने नाम किया था। ट्राॅफी को अपने नाम करने के बाद, रोहित इस ट्राॅफी को अलग तरीके से एकदम WWE सुपरस्टार रिक फ्लेयर के आइकाॅनिक वाॅक वाले अंदाज में लेते हुए नजर आए थे।

तो वहीं टी20 वर्ल्ड कप ट्राॅफी को अपने नाम और विश्व विजेता बनने के बाद, भारतीय क्रिकेट टीम 4 जुलाई को भारत पहुंची। भारत पहुंचने के बाद सबसे पहले टीम इंडिया ने 4 जुलाई की सुबह प्रधानमंत्री कार्यालय में पीएम मोदी से मुलाकात में की थी। तो वहीं इस मुलाकात में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से पीएम मोदी ने उस आइकाॅनिक वाॅक को लेकर सवाल किया और पूछा है कि क्या यह चहल का आयडिया था।

रोहित शर्मा ने बताया आइकाॅनिक वाॅक के पीछे कारण

बता दें कि जब पीएम मोदी ने रोहित शर्मा से इस वाॅक के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा- यह हम सभी के लिए बहुत बड़ा पल था, सभी ने इसका काफी समय तक इंतजार किया। तो सबने मुझसे कहा कि स्टेज पर सीधे-सीधे सरल तरीके से मत जाना, कुछ अलग करना।

तो वहीं आगे टीम इंडिया के साथ बातचीत के दौरान स्पिनर युजवेंद्र चहल की टांग खींचते हुए पीएम मोदी ने रोहित से कहा- क्या यह चहल का आयडिया था। रोहित ने इस सवाल का जबाव देते हुए कहा कि यह कुलदीप यादव और चहल का आयडिया था।

साथ ही रोहित ने बारबडोस की पिच के कुछ टुकड़े खाने को लेकर कहा- जहां हमें जीत मिली, मैं उस पल को याद रखना चाहता था। हम उस पिच पर खेले और वहां मैच जीता। हम सभी उस पल का इंतजार कर रहे थे। कई बार हम इसके करीब आए, पर हासिल नहीं कर पाए। इसलिए, जब हमने इसे हासिल किया, तो पिच मेरे लिए खास थी।

देखें रोहित शर्मा का ट्राॅफी लेते हुए यह आइकाॅनिक वाॅक

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

A post shared by ICC (@icc)

আরো ताजा खबर

ODI WC 2027: ‘घर पर खेलने का दबाव नहीं होता’ – घरेलू सरजमीं पर खिताब जीतने को तैयार हैं कगिसो रबाडा

Kagiso Rabada High on Confidence Ahead of Home 2027 World Cup (image via getty) दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर बहुत भरोसा...

तेज गेंदबाजों का ग्रुप होना और एनर्जी बचाकर रखना बहुत जरूरी है: जवागल श्रीनाथ

Javagal Srinath (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ ने तेज गेंदबाजों के वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर अहम बात कही है। उनका मानना है कि किसी...

“अगर मैं मैच रेफरी होता, तो गांगुली को बैन कर देता” – 2001 ईडन गार्डन्स टॉस विवाद पर जवागल श्रीनाथ

Javagal Srinath Claims Sourav Ganguly Deserved a Ban for the Infamous 2001 Toss Delay (image via X) भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ ने हाल ही में भारतीय क्रिकेट...

SL vs IND: श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए दीप दासगुप्ता ने चुनी भारतीय टीम, रणजी में 30 विकेट लेने वाले गेंदबाज को नहीं दी जगह

Team India (Image Credit- Twitter X) हाल में ही पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज व जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर दीप दासगुप्ता ने, श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से गाले में शुरू होने...