Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup जीतने पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने दी कप्तान रोहित और टीम इंडिया को शुभकामनाएं, वायरल हुई वीडियो

T20 World Cup जीतने पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने दी कप्तान रोहित और टीम इंडिया को शुभकामनाएं, वायरल हुई वीडियो

Om Birla and Team india (Image Credit- Twitter X)

हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में वेस्टइंडीज और यूएसए में हुए आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 को जीता है। गौरतलब है कि बारबडोस के कींग्सटन ओवल मैदान पर खेले गए साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मैच में, टीम इंडिया ने 7 रनों से जीत हासिल कर इतिहास रचा।

यह पहला मौका है, जब टीम इंडिया ने 13 साल बाद वर्ल्ड कप और 11 साल बाद कोई आईसीसी टूर्नामेंट जीता हो। तो वहीं टीम इंडिया की इस जीत पर क्रिकेट जगत समेत देशवासियों में खुशी की लहर है। कप्तान रोहित शर्मा ने भारत को 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप जिताया है।

तो वहीं अब इस मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम और कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को लोकसभा स्पीकर व अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla) शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रहे हैं, जिसकी वीडियो काफी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

लोकसभा स्पीकर ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय टीम को दी शुभकामनाएं

बता दें कि भारत द्वारा टी20 वर्ल्ड कप 2024 को अपने नाम करने के बाद संसद के जारी सत्र की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला कहते हैं-

माननीय सदस्य गण मुझे आपके साथ यह बात साझा करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने 29 जून 2024 को बारबडोस, वेस्टइंडीज में टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने में सफलता प्राप्त की है। इस ऐतिहासिक विजय से पूरे देश में उत्साह और उमंग का संचार हुआ है।

इस विजय से सभी युवाओं और तथा सभी खिलाड़ियों को निसंदेह प्रेरणा मिलेगी। मैं अपनी ओर से तथा पूरे सदन की ओर से भारतीय क्रिकेट टीम तथा इसके कप्तान श्री रोहित शर्मा जी को बधाई देता हूं। ये सभा क्रिकेट टीम को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती है।

देखें यह वायरल वीडियो

আরো ताजा खबर

T20 WC 2026: दक्षिण अफ्रीका को बाहर कर पूर्व इंग्लैंड कप्तान ने चुने अपने चार सेमीफाइनलिस्ट

former England skipper picks his four semifinalists for global event (image via getty) टी20 वर्ल्ड कप का बुखार धीरे-धीरे चढ़ रहा है, जिससे क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह है। वार्म-अप...

3 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, Eshan Malinga हुए चोटिल आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले श्रीलंका...

‘खेलने की भूख बरक़रार है’ – जोस बटलर का इंग्लैंड करियर खत्म करने का कोई प्लान नहीं

Jos Buttler (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल के दिग्गज खिलाड़ी जोस बटलर का कहना है कि वह रिटायरमेंट के बारे में सोचने से बहुत दूर हैं, भले...

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, Eshan Malinga हुए चोटिल

Eshan Malinga (Image credit Twitter – X) आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले श्रीलंका की तैयारियों को बड़ा झटका लगा है। टीम के युवा तेज गेंदबाज एशान मलिंगा...