Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup जीतने के बाद Virat Kohli ने किया खास वीडियो कॉल, ये नजारा देखने लायक था बॉस

Virat Kohli (Image Credit- Instagram)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में Virat Kohli का बल्ला चल ही गया, पूरे टूर्नामेंट ये खिलाड़ी बड़ी पारी खेलने के लिए संघर्ष करता रहा। लेकिन शायद कोहली की किस्मत को कुछ और ही मंजूर था, वहीं वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद कोहली का एक वीडियो इंटरनेट की दुनिया में आग की तरह फैल गया और उस वीडियो को खूब प्यार मिल रहा है सोशल मीडिया पर।

Virat Kohli ने कितने रन बनाए फाइनल मैच में?

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में टीम इंडिया के तीन विकेट काफी जल्दी गिर गए थे, जिसके बाद सभी को लगा की अब बड़ा स्कोर खड़ा करना मुश्किल है। लेकिन फिर 22 गज पर Virat Kohli ने जिम्मेदारी संभाली, जहां खिलाड़ी ने 59 गेंदों का सामना करते हुए 76 रन बना दिए और इस दौरान उनको अक्षर पटेल का भी पूरा साथ मिला।

जब बच्चों के साथ वीडियो कॉल पर खुद भी बच्चे बन गए Virat Kohli

*टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद Virat Kohli का एक नया वीडियो आया है सामने।
*इस दौरान कोहली वीडियो कॉल पर अपने परिवार से बात करते हुए नजर आ रहे हैं।
*अपने बच्चों को विराट ने दी Flying Kiss, कोहली करने लगने बच्चों की तरह इशारे।
*इस दौरान ये बल्लेबाज दिखा हद से ज्यादा खुश, फैन्स को पसंद आया क्यूट अवतार।

Virat Kohli का सुपर वायरल वीडियो आप भी देखो

 

View this post on Instagram

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

फैन्स का अचानक तोड़ दिया बल्लेबाज ने दिल

सभी फैन्स टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप जीतने का जश्न मना रहे थे, तभी कोहली ने मैन ऑफ द मैच का खिताब लेने के बाद फैन्स का दिल तोड़ दिया। जहां इस दौरान Virat Kohli ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया, बस उसके बाद फैन्स इमोशनल हो गए। तो विराट के कुछ देर बाद रोहित ने भी टी20 इंटरनेशनल को अलविदा कह दिया और फैन्स को डबल झटका दे दिया, साथ ही दोनों खिलाड़ी की जगह इस प्रारूप में भर पाना मुश्किल होगा।

कोहली ने खिताब जीतने के बाद ये पोस्ट किया है शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

আরো ताजा खबर

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...