Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup: जाने कितने रन बनाए हैं रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में? 

T20 World Cup जाने कितने रन बनाए हैं रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में

Rohit Sharma (Pic Source-X)

Rohit Sharma in T20 World Cup Final: जब भारत का सामना जारी आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में साउथ अफ्रीका से होगा, तो टीम इंडिया रोहित शर्मा की कप्तानी में खिताब को अपने नाम करना चाहेगी। गौरतलब है कि इस बार वर्ल्ड कप का फाइनल मैच 29 जून, शनिवार को भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच बारबडोस के कींग्सटन ओवल मैदान पर खेला जाएगा।

तो वहीं फाइनल में पहुंचने से पहले टीम इंडिया ने रोहित की कप्तानी में इंग्लैंड को सेमीफाइनल में मुकाबले में हराया था, और कुल तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में जगह बनाई थी। भारत ने इससे पहले साल 2007 और 2014 का फाइनल खेला है।

दूसरी ओर, इंग्लैंड को हराने के बाद रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले पहले कप्तान बन गए थे, रोहित ने बतौर कप्तान इंग्लैंड के खिलाफ अपना 49वां मैच जीता।

रोहित शर्मा का टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रदर्शन

बता दें कि बाएं हाथ के दिग्गज बल्लेबाज ने भारत के लिए साल 2007 टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया था। हालांकि, उन्हें इस मैच में बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला, लेकिन इसके बाद उन्होंने साथ अफ्रीका के खिलाफ 40 गेंदों में 50* रनों की शानदार पारी खेली, तो सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 गेंदों में 8* रन बनाकर नाबाद रहे थे।

जोहानिसबर्ग में हुए फाइनल में रोहित पाकिस्तान के खिलाफ 16वें ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे थे, और इस समय भारत का स्कोर 111/4 था। रोहित ने 16 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से कुल 30* रनों की शानदार पारी खेली थी, और भारत का स्कोर 157 रनों तक पहुंचाया था। मुकाबले को जीतकर भारत ने पहले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप को अपने नाम किया था।

इसके बाद रोहित ने भारतीय टीम के लिए साल 2014 का फाइनल मैच श्रीलंका के खिलाफ ढाका में खेला था। इस मैच में बतौर सलामी बल्लेबाज रोहित ने 26 गेंदों में 29 रनों की पारी खेली थी। कोहली ने मैच में 77 रन बनाए और भारत का स्कोर 130 रनों तक पहुंचाया, जिसे बाद में श्रीलंका ने 13 गेंद रहते हुए हासिल कर लिया था।

तो वहीं टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में रोहित शर्मा के प्रदर्शन के बारे में बताएं तो उन्होंने भारतीय टीम के लिए 2 फाइनल मैचों में 29.50 की औसत और 140.47 के स्ट्राइक रेट से कुल 59 रन बनाए हैं। रोहित साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने इस प्रदर्शन को सुधारना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

SL vs IND: सिराज की तूफानी पारी के चलते भारत ने वाॅर्मअप मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदा 

Sri Lanka Cricket XI vs India (Image Credit- Twitter X) श्रीलंका क्रिकेट 11 और भारतीय टीम के बीच आज 9 अगस्त, रविवार को तीन दिवसीय प्रैक्टिस समाप्त हुआ। कोलंबो के...

भारतीय टीम में मोहम्मद शमी की वापसी पर जहीर खान का बड़ा बयान, मैनेजमेंट को लेकर कही ये बड़ी बात

Zaheer khan mohammad shami (Image credit Twitter – X) Zaheer Khan on Mohammad Shami: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammad shami) लंबे समय से टीम इंडिया...

‘रोहित शर्मा पर सवाल उठाना बंद करे और उनकी जगह वर्ल्ड कप में जगह पक्की करें’ अजिंक्य रहाणे का बड़ा बयान

Rohit sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने रोहित शर्मा के 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया है। रहाणे का मानना...

‘सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं है CoE’ – बुमराह और साई सुदर्शन की चोटों पर घिरे CoE के बचाव में उतरे वीवीएस लक्ष्मण

VVS Laxman Defends Centre of Excellence (image via BCCI/X) बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड, वीवीएस लक्ष्मण ने बेंगलुरु में मौजूद इस सुविधा को लेकर हो रही आलोचनाओं का...