Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup के सेमीफाइनल में भारत द्वारा इंग्लैंड को रौंदने के बाद जोश में आए शोएब अख्तर कहा- हिंदुस्तान…

T20 World Cup के सेमीफाइनल में भारत द्वारा इंग्लैंड को रौंदने के बाद जोश में आए शोएब अख्तर कहा- हिंदुस्तान…

India vs England (Image Credit- Twitter X)

IND vs ENG 2nd Semi Final: भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच जारी टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच कल 27 जून को गुयाना के प्रोवीडेंस स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 68 रनों से रौंदते हुए फाइनल में जगह बनाई है।

इस जीत के बाद भारतीय टीम ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड से 10 विकेट से मिली हार का भी बदला ले लिया। तो वहीं इस जीत के बाद भारत ने कुल तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इससे पहले भारत ने साल 2007 और 2014 का फाइनल खेला था।

दूसरी ओर, भारतीय क्रिकेट टीम की इस शानदार जीत पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज और रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। अख्तर का कहना है कि हिंदुस्तान पूरी तरह से फाइनल में जगह डिजर्व करता है।

भारत की जीत पर शोएब अख्तर ने दिया प्रतिक्रिया

बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ भारत की जीत के बाद शोएब अख्तर ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की है। इस वीडियो में अख्तर ने कहा- बहुत खुशी हुई हिंदुस्तान को देखकर, हिंदुस्तान एक वैल डिजर्व टीम है, जो फाइनल में पहुंची है। इस टीम के पास पूरी बैटिंग है और जिस टीम के पास रोहित शर्मा हो, मैं कब से कह रहा हूं रोहित शर्मा जैसा बल्लेबाज है ही नहीं। रोहित के अलावा सूर्यकुमार यादव और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या हैं जो आपको मैच निकाल कर दे रहे हैं।

देखें शोएब अख्तर की ये वायरल वीडियो

साथ ही आपको बता दें कि भारतीय टीम को हराने के बाद, अब टीम इंडिया 29 जून को टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच में साउथ अफ्रीका से भिड़ने वाली है। दोनों टीमों के बीच यह मैच बारबडोस के कींग्सटन ओवल मैदान पर खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

IPL इतिहास में सबसे लंबे छक्के लगाने वाले टॉप 5 प्लेयर, गौतम गंभीर का नाम भी शामिल!

Top 5 Longest Sixes in IPL history (image via getty) इंडियन प्रीमियर लीग में बल्लेबाजों ने अपनी जोरदार बैटिंग से फैंस को खूब रोमांचित किया है, और स्टेडियम की बाउंड्री...

‘हार के बाद किसी एक को दोष देना बंद करे पाकिस्तान’ चीफ सेलेक्टर आकिब जावेद का बड़ा बयान

Pakistan Aaqib Javed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और मौजूदा राष्ट्रीय चयनकर्ता आकिब जावेद का मानना है कि खराब प्रदर्शन के बाद हर बार किसी...

NZ vs SA 2026, 1st T20I: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

NZ vs SA 2026, 1st T20I (image via getty) न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टी20आई मैच में, प्रोटियाज ने ब्लैक कैप्स को 7 विकेट से हराकर 5 मैचों...

रोहित शर्मा को भरोसा, हालिया जीतों के बाद भारतीय टीम का हो सकता है लंबा दबदबा

Rohit Sharma Surya T20 World Cup (Image credit Twitter – X) पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि हाल के वर्षों में आईसीसी टूर्नामेंटों में मिली बड़ी सफलताएं भारतीय क्रिकेट...