Skip to main content

ताजा खबर

T20 WC Final: रोहित शर्मा-विराट कोहली का वीडियो इंटरनेट पर वायरल, देखते ही रो पड़े फैंस

Rohit Sharma- Virat Kohli (Pic Source X)

Rohit Sharma-Virat Kohli’s video went viral: बारबाडोस में खेले गए टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हरा दिया। इस तरह भारतीय टीम ने दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया। हालांकि, इसके बाद हिटमैन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने टी20 क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी।

फाइनल मैच के कुछ दिनों के बाद एक वीडियो वायरल हो रहा है जो शायद अब तक इंटरनेट पर सामने नहीं आया था। इस वायरल वीडियो में, भारतीय क्रिकेट के दोनों दिग्गज साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल जीतने और वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद मुस्कुराहट के साथ एक-दूसरे को गले लगाते नजर आए। इसके साथ ही रोहित को कोहली की पीठ थपथपाते हुए भी देखा गया।

Rohit Sharma-Virat Kohli का वीडियो हुआ वायरल 

VIDEO OF THE DAY. ❤️

– The Emotional hug of Virat Kohli and Rohit Sharma after won the T20 World Cup Trophy. 🥹🏆 pic.twitter.com/oKwPXIoxfU

— Tanuj Singh (@ImTanujSingh) July 3, 2024

 

कोहली-रोहित का टी20 करियर

इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रन बनाए थे। इस मैच में कोहली ने 76 रन बनाए और विराट को उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं भारतीय गेंदबाजों ने भी कमाल की गेंदबाजी की और भारत को विश्व खिताब दिलाया। हार्दिक पांडया इस मैच में तीन विकेट लेने में सफल रहे। इसके अलावा बुमराह को दो, अर्शदीप को दो और अक्षर पटेल को एक विकेट मिला।

बता दें कि, रोहित शर्मा ने अब तक 159 टी20 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 4231 रन बनाए हैं, जबकि विराट कोहली ने 125 मैचों में 4188 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा भारत के सबसे सफल टी20 कप्तान भी बन गये हैं. क्योंकि उनके नेतृत्व में भारतीय टीम ने 50 टी20 मैच जीते हैं और एक वर्ल्ड कप भी जीता है।

दोनों दिग्गज क्रिकेटर भारत की ओर से जुलाई के अंत में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

আরো ताजा खबर

11 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. हार्दिक-अर्शदीप ट्रेड की ऑफिशियल पुष्टि; मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने अदला-बदली पूरी की मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने 2027 सीजन...

SM Trends: 11 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) आईपीएल 2027 सीजन से पहले, मुंबई इंडियंस ने अपने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को पंजाब किंग्स के साथ एक सीधे स्वैप डील में...

10 लाख से 18 करोड़ तक का सफर! हार्दिक पांड्या ने IPL से अब तक कमाए अरबों रुपये

Hardik Pandya IPL Salary (image via X) हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का आईपीएल करियर टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे शानदार फाइनेंशियल जर्नी में से एक रहा है; वे एक अनकैप्ड...

“अगर खुद से ईमानदार नहीं रहेंगे तो खुश नहीं रह सकते”: वर्ल्ड कप जीतने के बाद के दौर पर बोले सूर्या

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने की खुशी के बाद अपने सामने आई इमोशनल और प्रोफेशनल चुनौतियों के...