Skip to main content

ताजा खबर

T20 WC 2026, Super 8: साउथ अफ्रीका ने भारत के सामने जीत के लिए रखा 188 रनों का लक्ष्य, मिलर ने बनाए 63 रन

India vs South Africa (Image Credit- Twitter X)
India vs South Africa (Image Credit- Twitter X)

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 43वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली साउथ अफ्रीका ने भारत के सामने जीत के लिए 188 रनों का लक्ष्य रखा है।

मैच में साउथ अफ्रीका के लिए अनुभवी बल्लेबाज डेविड मिलर ने 35 गेंदों में 7 चौके व 3 छक्कों की मदद से 63 रनों की कमाल की पारी खेली, तो ट्रिस्टन स्टब्स 24 गेंदों में 44* रन बनाकर नाबाद रहे। तो वहीं, बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 15 रन खर्च करते हुए 3 विकेट हासिल किए।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका, पहली पारी का हाल

मुकाबले में साउथ अफ्रीका की पारी के बारे में बात की जाए, तो कप्तान एडेन मार्करम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो टीम ने सही साबित कर दिखाया। पूरी टीम ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर कुल 187 रन बनाए।

हालांकि, मैच में साउथ अफ्रीका के पहले तीन विकेट जल्दी गिर गए। एडेन मार्करम 4, क्विंटन डीकाॅक 6 और रयान रिकेल्टन 7 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए। लेकिन इसके बाद चौथे विकेट के लिए डेवाल्ड ब्रेविस (45) और डेविड मिलर (63*) ने 91 रनों की साझेदारी कर, साउथ अफ्रीका को शुरुआती झटकों से उबारा। अंत में ट्रिस्टन स्टब्स की 44* रनों की नाबाद पारी ने साउथ अफ्रीका को मैच में प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाने में मदद की।

दूसरी ओर, भारतीय टीम की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो बुमराह ने 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा अर्शदीप सिंह को 2 और वरुण चक्रवर्ती व शिवम दुबे के हाथ 1-1 विकेट लगा।

देखने लायक बात होगी कि क्या भारत साउथ अफ्रीका से मिले 188 रनों के मजबूत लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर पाता है या नहीं? अगर भारत ने ये टारगेट हासिल कर लिया, तो यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत द्वारा चेज किया गया सबसे बड़ा स्कोर बन सकता है।

আরো ताजा खबर

Women’s T20 WC 2026: दक्षिण अफ्रीका से मिली करारी हार के बाद फंसी टीम इंडिया, जाने सेमीफाइनल का पूरा समीकरण

India Women’s T20 World Cup semifinal qualification scenarios (image via getty) भारत को महिला टी20 विश्व कप 2026 में रविवार (21 जून) को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में दक्षिण अफ्रीका...

IPL ही सेट कर रहा है नया ट्रेंड – T20 में बल्लेबाजों की सोच बदलने पर करुण नायर का बड़ा बयान

Karun Nair’s huge statement on shift in mindset in T20 format (image via getty) सीनियर बल्लेबाज करुण नायर का मानना ​​है कि आईपीएल 2026 में देखि गई बहुत आक्रामक बल्लेबाजी...

22 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning cricket news headlines (image via getty) 1. Women’s T20 WC 2026: मारिजान काप के ऐतिहासिक प्रदर्शन के चलते साउथ अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराया जारी आईसीसी...

ENG vs NZ 2026: नाइटक्लब विवाद के बाद ट्रेंट ब्रिज टेस्ट के लिए बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन की इंग्लैंड टीम में वापसी

ENG vs NZ 2026: Ben Stokes, Gus Atkinson included in third Test squad (image via getty) टीम प्रोटोकॉल तोड़ने की वजह से हाल ही में हुए दूसरे मैच से बाहर...