Skip to main content

ताजा खबर

T20 WC 2026, IND vs USA: भारत ने यूएसए के सामने जीत के लिए रखा 162 रनों का लक्ष्य, सूर्या ने खेली तूफानी पारी 

T20 WC 2026 IND vs USA (Image Credit- Twitter X)
T20 WC 2026 IND vs USA (Image Credit- Twitter X)

भारत और यूएसए के बीच जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच तीसरा मैच आज 7 फरवरी को मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए यूएसए ने कमाल का प्रदर्शन करते भारत को 161 रनों पर रोक दिया है।

हालांकि, भारत इससे भी कम स्कोर पर सिमट सकता था, लेकिन कप्तान सूर्युकमार यादव ने 49 गेंदों में 10 चौके व 4 छक्कों की मदद से 84* रनों की कप्तानी पारी खेली, और टीम इंडिया को एक प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

भारत बनाम यूएसए, पहली पारी का हाल

मुकाबले में यूएसए कप्तान मोनांक पटेल ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद अपने कप्तान के फैसले को लेकर सही साबित करने में यूएसए के गेंदबाजों ने कोई कसर नहीं छोड़ी। आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर मैन इन ब्लू ने मुकाबले में पावरप्ले में ही 4 विकेट गंवा दिए।

अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे तो खाता तक भी नहीं खोल पाए और गोल्डन डक पर आउट हुए। इनफाॅर्म ईशान किशन 20 और तिलक वर्मा 25 रन बनाकर जल्दी आउट हुए। साथ ही रिंकू सिंह 6, हार्दिक पांड्या ने 5 अक्षर पटेल ने 14 रन बनाकर निराश किया।

हालांकि, एक तरफ लगातार विकेट गिर रहे थे, वहीं एक छोर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने संभाल कर रखा और 84* रनों की तूफानी पारी खेली, जिसकी बदौलत भारत ने 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर कुल 161 रन बनाए। यूएसए की ओर से Shadley van Schalkwyk ने 4 ओवर में 25 खर्च करते हुए 4 विकेट हासिल किए। इसके अलावा हरमीत सिंह को 2 और अली खान व मोहम्मद मोहसिन के हाथ 1-1 सफलता लगी।

देखने लायक बात होगी कि क्या यूएसए भारत से मिले 162 रनों के लक्ष्य का पीछा कर पाता है या नहीं?

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती

यूएसए: एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, अली खान, सौरभ नेत्रावलकर

আরো ताजा खबर

मां ने गहने बेचकर खरीदी क्रिकेट किट, अब भारत की उम्मीद बनीं क्रांति गौड़

Kranti Gaud (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ की कहानी मेहनत, संघर्ष और परिवार के त्याग की मिसाल है। मध्य प्रदेश के छोटे...

रोहित शर्मा को भारतीय क्रिकेट में योगदान का मिला बड़ा पुरस्कार, पद्म श्री सम्मान से नवाजा गया

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को मंगलवार को प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति...

‘हार्दिक की फिटनेस का सच छुपाया जा रहा है’ – मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट को घेरा, 2027 वर्ल्ड कप पर कही ये बात

Hardik Pandya Mohammad Kaif (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की फिटनेस को लेकर बड़ा बयान दिया है। कैफ का मानना है...

23 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. ऋषभ पंत की ‘घर वापसी’, DC और LSG के बीच हुआ हाई-प्रोफाइल ट्रेड; कुलदीप यादव जाएंगे लखनऊ एक बड़ी खबर में, ऋषभ पंत...