Skip to main content

ताजा खबर

T20 WC 2026, 2nd Semi-Final: भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए रिकाॅर्ड 254 रनों का लक्ष्य, संजू ने ठोके 89 रन

T20 WC 2026, 2nd Semi-Final: भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए रिकाॅर्ड 254 रनों का लक्ष्य, संजू ने ठोके 89 रन

India vs England, 2nd Semi-Final (Image Credit- Twitter X)

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में जीत के लिए 254 रनों का लक्ष्य रखा है। गौरतलब है कि दोनों टीमों के बीच यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया को इस स्कोर तक पहुंचाने में सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर संजू सैमसन ने अहम भूमिका निभाई, जिन्होंने 42 गेंदों में 8 चौके व 7 छक्कों की मदद से 89* रनों की बेहतरीन पारी खेली।

भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरा सेमीफाइनल पहली पारी का हाल

मैच की पहली पारी के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो मुकाबले में इंग्लैंड ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर कुल 253 रन बनाए। बता दें कि यह स्कोर अब आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप नाॅकआउट मैचों का सबसे बड़ा स्कोर है।

इससे पहले संजू सैमसन को 15 रनों के निजी स्कोर पर हैरी ब्रूक से जीवनदान मिला, जब उन्होंने जोफ्रा आर्चर की गेंद पर कैच छोड़ा। इसके बाद सैमसन ने मौका भुनाते हुए शानदार अंदाज में 89 रन बनाए। हालांकि, अभिषेक शर्मा सिर्फ 9 रन ही बना पाए। साथ ही ईशान किशन ने 18 गेंदों में 39 रन जोड़े।

भारत ने पावरप्ले में किशन-संजू की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के चलते पावरप्ले में बिना कोई विकेट गंवाए 67 रन जोड़े। तो वहीं, शिवम दुबे ने 25 गेंदों में 43 रनों की शानदार पारी खेली, तो हार्दिक पांड्या ने 12 गेंदों में 27 रन बनाए। तिलक वर्मा ने भी 7 गेंदों में 21 रनों की तेज पारी खेली।

इंग्लैंड के लिए गेंदबाजी में सभी गेंदबाज महंगे साबित हुए। सभी ने 10 से ज्यादा की इकाॅनमी से रन दिए। विल जैक्स और आदिल रशीद को 2-2 सफलता मिली। इसके अलावा जोफ्रा आर्चर को 1 विकेट मिला।

देखने लायक बात होगी कि क्या इंग्लैंड भारत से मिले 254 रनों के विशाल लक्ष्य का सकुशल तरीके से पीछा कर पाती है या नहीं?

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद

আরো ताजा खबर

IND vs AFG 2026, 3rd ODI: भारत बनाम अफगानिस्तान तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IND vs AFG, 3rd ODI: Match Preview (image via Getty) भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा और सीरीज का आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच 20 जून 2026 को शुक्रवार को चेन्नई...

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी वनडे में भारत कर सकता है 3 बड़े एक्सपेरिमेंट

3 bold experiments India ODI Afghanistan (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर 2-0 की अजेय...

ENG W vs IND W: भारत के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने पांच अनकैप्ड खिलाड़ियों को दिया मौका, टीम पर डालें नजर

Nat Sciver-Brunt (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने भारत के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र महिला टेस्ट मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर...

ऐसे मामलों में बोर्ड की कोई भूमिका नहीं – वैभव सूर्यवंशी विवाद पर BCCI ने साफ किया अपना रुख

Vaibhav Sooryavanshi Devajit Saikia (Image credit Twitter – X) भारत ए और श्रीलंका ए के बीच दांबुला में खेले गए मुकाबले के दौरान युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी विवादों में घिर...