Skip to main content

ताजा खबर

T20 WC 2026: वेस्टइंडीज ने दूसरे मुकाबले में स्काॅटलैंड को 35 रनों से हराया

WI vs SCO (Image Credit- Twitter X)
WI vs SCO (Image Credit- Twitter X)

जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा मैच वेस्टइंडीज और स्काॅटलैंड के बीच खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने शानदार खेल दिखाते हुए 35 रनों से जीत हासिल की, और टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की।

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए कैरेबियाई टीम ने शिमरन हेटमायर (64) की कमाल की पारी के चलते 183 रनों का लक्ष्य स्काॅटलैंड के सामने जीत के लिए रखा। लेकिन इस टारगेट का पीछा करते हुए स्काॅटिश टीम 147 रनों पर ही सिमट गई। हेटमायर को शानदार खेल दिखाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवाॅर्ड दिया गया।

वेस्टइंडीज बनाम स्काॅटलैंड, दूसरे मुकाबले का हाल

कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले गए इस मुकाबले के बारे में आपको जानकारी दें, तो स्काॅटलैंड ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने पांच विकेट के नुकसान पर कुल 182 रन बनाए।

कैरेबियाई टीम के लिए नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए शेमरन हेटमायर ने 36 गेंदों में 2 चौके व 6 छक्कों की मदद से 64 रनों की शानदार पारी खेली, तो ब्रेंडन किंग को 35, रोवमैन पाॅवेल ने 24 और शेरफन रदरफोर्ड ने 26 रनों का योगदान दिया।

दूसरी ओर, स्काॅटलैंड की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो तेज गेंदबाज ब्रैड कैरी को 2 विकेट मिले। इसके अलावा साफयान शरीफ, ओलिवर डाॅसन और मिचेल लीस्क के हाथ 1-1 सफलता लगी।

इसके बाद, जब स्काॅटलैंड वेस्टइंडीज से मिले 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह 18.5 ओवरों में महज 147 रनों पर सिमट गई। स्काॅटलैंड की ओर से कप्तान रिची बेरिंगटन ने 42 रनों की बेस्ट पारी खेली, तो टाॅम ब्रूस ने 35 रन बनाए। इसके अलावा और कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया।

तो वहीं, गेंदबाजी में वेस्टइंडीज ने शानदार खेल दिखाया। ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड ने 3 ओवरों में सिर्फ 20 रन खर्च करते हुए 5 विकेट हासिल किए। इसके अलावा जेसन होल्डर को 3 और शमार जोसेफ व गुडाकेश मोटी के हाथ 1-1 सफलता लगी।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: फैंस के लिए खुशखबरी, भारत-पाक मैच को लेकर आईसीसी और पीसीबी में शुरू हुई बातचीत 

IND vs PAK (Image Credit- Twitter X) क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी के साथ एक राहत भरी खबर सामने आई है। बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) और...

T20 WC 2026: भारत बनाम USA मैच में क्यों नहीं खेल रहे हैं जसप्रीत बुमराह?

T20 WC 2026, IND vs USA: Siraj is playing in place of Bumrah (image via getty) भारत और यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका ने शनिवार, 7 फरवरी को मुंबई के मशहूर...

U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक लगाने वाले 3 भारतीय बल्लेबाज, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया इतिहास

Vaibhav Suryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट की अंडर-19 टीम ने समय-समय पर वर्ल्ड कप फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया है। खास बात यह है कि कुछ चुनिंदा...

T20 WC 2026, IND vs USA: USA ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, बुमराह और संजू टीम से बाहर

T20 World Cup 2026: IND vs USA (image via JioHotstar) आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप A के मैच में यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका ने भारत को पहले बैटिंग...