Skip to main content

ताजा खबर

T20 WC 2026: वानखेड़े स्टेडियम में क्या हैं इंग्लैंड के टी20 रिकाॅर्ड्स? जाने यहां 

England (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने विजयी अभियान की शुरुआत 8 फरवरी को नेपाल के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से करेगी। दोनों टीमों के बीच यह मैच मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। हैरी ब्रूक की कप्तानी में इंग्लैंड एक बार फिर टूर्नामेंट में मजबूत शुरुआत करने के लिए जोस बटलर, फिल साल्ट, जोफ्रा आर्चर और सैम करन के अनुभव और आक्रामक बल्लेबाजी पर निर्भर रहेगा।

गौरतलब है कि इंग्लैंड दो बार टी20 वर्ल्ड कप ट्राॅफी (2010, 2022) जीत चुकी है और 10वें सीजन में तीसरी बार खिताब को अपने नाम करने के इरादे से खेलने उतरेगी। तो वहीं, इंग्लैंड का टी20 क्रिकेटर रिकाॅर्ड्स मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मिला-जुला रहा है। आइए जानें क्या है इंग्लिश टीम के टी20 रिकाॅर्ड्स इस मैदान पर:

इंग्लैंड के वानखेड़े स्टेडियम में टी20 रिकाॅर्ड्स?

मैच खेले 04
मैच जीते  02
मैच हारे  02
नो रिजल्ट/टाई 00
मैदान पर सबसे पहला मैच  22 दिसंबर, 2012
मैदान पर आखिरी टी20 मैच  2 फरवरी, 2025

बता दें कि वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने खबर लिखे जाने तक कुल चार टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इंग्लिश टीम ने पहला मैच इस मैदान पर 2012 में भारत दौरे में खेला था। सीरीज के दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में इंग्लैंड ने भारत के 177/8 के लक्ष्य का पीछा करते हुए छह विकेट से जीत हासिल की। ​​मुकाबले में माइकल लैंब ने 50 रन बनाए और इयोन मॉर्गन 49 रन बनाकर नाबाद रहे।

इस मैदान पर उनका अगला मुकाबला 2016 के टी20 वर्ल्ड कप के दौरान हुआ, जहां उन्हें वेस्टइंडीज के हाथों छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। 182/6 का मजबूत स्कोर बनाने के बावजूद, इंग्लैंड क्रिस गेल के शानदार नाबाद शतक के आगे हार गया, जिन्होंने वेस्टइंडीज को जीत दिलाई।

इसके बाद, टी20 वर्ल्ड कप 2016 के दौरान ही इंग्लैंड ने तीसरा मैच इस मैदान पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था। मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने 229/4 का स्कोर बनाया था, जिसे इंग्लैंड ने जो रूट की 83 रनों की शानदार पारी के दम पर चेज कर लिया था।

तो वहीं, आखिरी बार इस मैदान पर इंग्लैंड ने साल 2025 में भारत के खिलाफ टी20 सीरीज का एक मुकाबला इस मैदान पर खेला था, जिसमें अभिषेक शर्मा ने 135 रनों की शानदार पारी के चलते भारत ने 247/9 का शानदार स्कोर बनाया। मुकाबले में इंग्लैंड 97 रनों पर सिमट गई थी।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 3 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने आगामी मैच से पहले अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है।...

IPL 2026: DC vs MI मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की निगाहें

IPL 2026, DC vs MI: top 3 players to watch out (image via getty) दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 8वां मैच...

IPL 2026, DC vs MI: दिल्ली और मुंबई की संभावित प्लेइंग 11 व पिच रिपोर्ट पर डालें एक नजर

IPL 2026, DC vs MI: pitch report and probable playing XI (image via getty) दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2026 के 8वें मैच में 4 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम...

3 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: जारी टूर्नामेंट में केकेआर की लगातार दूसरी हार, सनराइजर्स हैदराबाद ने 65 रनों से दी करारी शिकस्त कोलकाता नाइट राइडर्स और...