Skip to main content

ताजा खबर

T20 WC 2026: नामीबिया के खिलाफ मुकाबले से पहले कोच गंभीर ने टीम इंडिया को घर पर डिनर के लिए बुलाया, देखें वीडियो 

T20 WC 2026: नामीबिया के खिलाफ मुकाबले से पहले कोच गंभीर ने टीम इंडिया को घर पर डिनर के लिए बुलाया, देखें वीडियो 

Team India (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर, जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ मुकाबले से पहले भारतीय टीम और सपोर्ट स्टाफ को, दिल्ली स्थित अपने घर पर डिनर के लिए होस्ट करते हुए नजर आए हैं। गंभीर के घर पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों की पहुंचने की वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

गौरतलब है कि भारतीय टीम को जारी टी20 वर्ल्ड कप में अपना अगला मैच दिल्ली के अरुण जटेली क्रिकेट स्टेडियम में 12 फरवरी के खेलना है। इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ी कोच गंभीर के घर डिनर का आनंद लेने पहुंचे।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कप्तान सूर्यकुमार यादव, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या व शिवम दुबे गंभीर के घर पहुंचे हैं। साथ ही गंभीर अपनी पत्नी नताशा व बच्चे अजीन व अनायजा के साथ घर के बाहर नजर आए।

देखें भारतीय टीम की यह वायरल वीडियो

खैर, यह पहली बार नहीं है जब हेड कोच गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के लिए अपने घर पर डिनर का आयोजन किया है। इससे पहले पिछले साल जब वेस्टइंडीज दौरे का एक टेस्ट मैच दिल्ली में खेला गया था, तो उस दौरान भी भारतीय टीम को गंभीर ने डिनर के लिए घर बुलाया था।

यूएसए के खिलाफ जीत के साथ भारत ने की शुरुआत

दूसरी ओर, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने यूएसए के खिलाफ पहले मुकाबले में जीत हासिल की है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में यूएसए के खिलाफ भारत ने 29 रनों से जीत हासिल कर, टी20 वर्ल्ड कप में जीत के साथ आगाज किया।

मुकाबले में टाॅप ऑर्डर के खराब प्रदर्शन के बावजूद, सूर्यकुमार यादव (84*) की कप्तानी पारी के चलते भारत ने 162 रनों का लक्ष्य यूएसए के सामने जीत के लिए रखा। इस टारगेट का पीछा करते हुए यूएसए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 132 रन ही बना सकी।

तो वहीं, अब भारत 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ होने वाले अगले मुकाबले में जीत हासिल कर, टूर्नामेंट के अगले दौर में अपनी दावेदारी मजबूत करना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स या दिल्ली कैपिटल्स, हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी?

IPL 2026: LSG vs DC, head to head records (image via getty) आईपीएल 2026 के 5वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से 1 अप्रैल को लखनऊ...

IPL 2026, 5th Match: LSG vs DC मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की नजरें

IPL 2026, LSG vs DC: 3 players to watch out for (image via getty) लखनऊ सुपर जायंट्स बुधवार, 1 अप्रैल को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम...

IPL 2026, LSG vs DC: लखनऊ और दिल्ली की संभावित प्लेइंग 11 व पिच रिपोर्ट के बारे में जानें यहांं

IPL 2026: LSG vs DC, pitch report and probable playing XI (image via getty) लखनऊ सुपर जायंट्स बुधवार, 1 अप्रैल को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना...

IPL 2026: गुवाहाटी में RR vs CSK मैच में जड़ेजा का दुबे को तीखा ‘सेंड-ऑफ’, देखें वीडियो!

IPL 2026: Ravindra Jadeja (image via X) रवींद्र जडेजा ने आईपीएल 2026 के सीजन के पहले मैच में अपने पुराने चेन्नई सुपर किंग्स के साथी खिलाड़ी शिवम दुबे को जिस...