Skip to main content

ताजा खबर

T20 WC 2026: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका की जीत के बाद, ये मीम्स हो रहे सोशल मीडिया पर वायरल

SA vs AFG (Image Credit- Twitter X)
SA vs AFG (Image Credit- Twitter X)

जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 13वां मैच आज 11 फरवरी, बुधवार को साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने एक रोमांचक जीत हासिल की है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 188 रनों का लक्ष्य, अफगानिस्तान के सामने जीत के लिए रखा। लेकिन अफगान टीम इस टारगेट का पीछा करते हुए 19.4 ओवरों में 187 रनों पर ऑलआउट हो गई। इसके बाद मैच का दो सुपर ओवर बाद परिणाम निकला।

पहले ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने लुंगी एनगिडी के खिलाफ 17 रन बनाए। इसके बाद फजलहक फारूकी द्वारा फेंग गए सुपर ओवर की आखिरी गेंद पर साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 6 रनों की जरूरत थी, जिसपर ट्रिस्टन स्टब्स ने छक्का लगाकर मैच को दूसरे सुपर ओवर में पहुंचा दिया।

इसके बाद दूसरे सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 23 रन बनाए, जिसका पीछा करते हुए अफगानिस्तान 19 रन ही बना पाई। रहमनुल्लाह गुरबाज ने केशव महाराज के खिलाफ तीसरी, चौथी व पांचवीं गेंद पर छक्का लगाकर मैच को और ज्यादा रोमांचक कर दिया, लेकिन अंत में साउथ अफ्रीका को जीत मिली।

साउथ अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान मैच के टाॅप फनी मीम्स

 

 

 

আরো ताजा खबर

IND vs PAK मैच से पहले बोले उस्मान तारिक, कहा ‘मेरे लिए ये नॉर्मल मैच’

Usman Tariq (Image credit Twitter – X) टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर जहां फैंस में जबरदस्त उत्साह है, वहीं पाकिस्तान के...

नामीबिया मैच से पहले अभिषेक और बुमराह की फिटनेस पर तिलक वर्मा ने दिया बड़ा अपडेट

Abhishek Sharma and Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत गुरुवार, 12 फरवरी को दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ अपना दूसरा ग्रुप...

T20 WC 2026: अरुण जेटली स्टेडियम में कैसा है भारत का टी20 रिकाॅर्ड? यहां जाने

Arun Jaitley Stadium (Image credit Twitter – X) टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यूएसए के खिलाफ जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करने के बाद, अब भारतीय टीम दिल्ली...

अजिंक्य रहाणे की ऑल-टाइम राइट हैंडेड टी20 XI में विराट कोहली को नहीं मिली जगह

Ajinkya Rahane (Image Credit Twitter X) पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने हाल ही में अपना ऑल-टाइम राइट हैंडेड टी20 प्लेइंग इलेवन चुना है। उनकी इस टीम में कई दिग्गज...