Skip to main content

ताजा खबर

T20 WC 2026: कनाडा को 82 रनों से हराकर ग्रुप D में तीसरे नंबर पर रही अफगानिस्तान, देखें मैच 39 के बाद ताजा पाॅइंट्स टेबल

Afghanistan (Image Credit- Twitter X)
Afghanistan (Image Credit- Twitter X)

कनाडा के खिलाफ जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अफगानिस्तान ने अपने आखिरी लीग मुकाबले में 82 रनों से जीत दर्ज कर, टूर्नामेंट को एक अच्छे नोट पर खत्म किया। हालांकि, पहले ही दोनों टीमें सुपर 8 की रेस से बाहर हो चुकी थी। ऐसे में इस मैच का कुछ खास महत्व नहीं था।

लेकिन फिर भी अफगानिस्तान ने इस जीत के साथ ग्रुप डी की पाॅइंट्स टेबल में खुद को एक स्थान ऊपर किया। अब वह ग्रुप डी में चौथे स्थान से तीसरे पर आ गई है। राशिद खान एंड कंपनी ने टी20 वर्ल्ड कप में खेले गए चार मैचों में दो में जीत हासिल की, और इतने ही मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा। टीम ने 4 अंक और 0.889 के रनरेट के साथ पाॅइंट्स टेबल को तीसरे स्थान पर खत्म किया। इस ग्रुप से सुपर 8 में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने जगह बनाई।

इसके अलावा दोपहर के मैच में जिम्बाब्वे ने बड़ा उलटफेर करते हुए श्रीलंका के खिलाफ मैच नंबर 38 में 6 विकेट से जीत हासिल करते हुए ग्रुप बी में पहला स्थान हासिल किया। जिम्बाब्वे ने खेले गए चार मैचों में से 3 में जीत हासिल की, और एक मैच का बारिश की वजह से कोई परिणाम नहीं निकला। 7 अंक और 1.506 के रनरेट के साथ वह पाॅइंट्स टेबल में पहले स्थान पर रही।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ताजा अपडेट मैच 39 के बाद

ग्रुप ए

टीम मैच जीते हारे नो रिजल्ट पाॅइंट्स नेट रनरेट
भारत (Q) 4 4 0 0 8 2.500
पाकिस्तान (Q) 4 3 1 0 6 0.976
यूएसए (E) 4 2 2 0 4 0.787
नीदरलैंड (E) 4 1 3 0 2 -1.217
नामीबिया (E) 4 0 4 0 0 -3.108

ग्रुप बी

टीम मैच जीते हारे नो रिजल्ट पाॅइंट्स नेट रनरेट
जिम्बाब्वे (Q) 4 3 0 1 7 1.506
श्रीलंका (Q) 4 3 1 0 6 1.741
आयरलैंड (E) 4 1 2 1 3 0.150
ऑस्ट्रेलिया (E) 3 1 2 0 0 0.414
ओमान (E) 3 0 3 0 0 -4.546

ग्रुप सी

टीम मैच जीते हारे नो रिजल्ट पाॅइंट्स नेट रनरेट
वेस्टइंडीज (Q) 4 4 0 0 8 1.874
इंग्लैंड ((Q) 4 3 1 0 6 0.201
स्काॅटलैंड (E) 4 1 3 0 2 0.184
इटली (E) 4 1 3 0 2 -1.020
नेपाल (E) 4 1 3 0 2 -1.349

ग्रुप डी

टीम मैच जीते हारे नो रिजल्ट पाॅइंट्स नेट रनरेट
साउथ अफ्रीका (Q) 4 4 0 0 8 1.943
न्यूजीलैंड (Q) 4 3 1 0 6 1.227
अफगानिस्तान (E) 4 2 2 0 4 0.889
यूएई (E) 4 1 3 0 2 -1.364
कनाडा (E) 4 0 4 0 0 -2.426

20 देशों के बीच खेला जा रहा है टी20 वर्ल्ड कप

गौरतलब है कि इस बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 के बीच खेला जा रहा है। टूर्नामेंट के 10वें सीजन में इस बार कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें पांच-पांच के चार ग्रुपों में बांटा गया है।

करीब एक महीने चलने वाले टूर्नामेंट में 40 लीग और 15 नाॅकआउट मैच खेले जाएंगे। सुपर 8 राउंड की शुरुआत 21 फरवरी से होगी। इसके बाद पहला सेमीफाइनल 4 मार्च, दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च और फाइनल मैच 8 मार्च को कोलंबो/अहमदाबाद में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: एकतरफा मुकाबले में अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रनों से दी करारी शिकस्त 

Afghanistan vs Canada (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 39वां मैच आज 19 फरवरी, गुरूवार को अफगानिस्तान और कनाडा के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम...

T20 WC 2026, AFG vs CAN: इब्राहिम जादरान को उनकी शानदार 95 रनों की नाबाद पारी के लिए मिला POTM अवॉर्ड

AFG vs CAN: Ibrahim Zadran (image via JioHotstar) अफगानिस्तान ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के मैच में कनाडा को 82 रन से हराकर शानदार प्रदर्शन किया और 20 ओवर...

T20 World Cup 2026: अफगानिस्तान बनाम कनाडा मैच के टाॅप मोमेंट, हाईलाइट्स, स्टैट व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

T20 WC 2026, AFG vs CAN (image via getty) अफगानिस्तान ने गुरुवार, 19 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चल रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर...

SL vs ZIM: सिकंदर रजा चुने गए प्लेयर ऑफ द मैच, जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को हराकर किया एक और उलटफेर

T20 WC 2026, ZIM vs SL: Sikandar Raza (image via getty) गुरुवार को कोलंबो में ग्रुप B टी20 वर्ल्ड कप के अपने आखिरी मैच में जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को छह...