Skip to main content

ताजा खबर

T20 WC 2025: भारत के लिए बुरी खबर, नामीबिया मैच से पहले पेट में संक्रमण के कारण अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X)

जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है। बता दें कि टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को पेट में संक्रमण की वजह से अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो अभिषेक शर्मा का जारी टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए अगले मुकाबले में खेलना मुश्किल नजर आ रहा है, जो 12 फरवरी, गुरूवार को नामीबिया के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

बीसीसीआई सोर्स ने दी जानकारी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से करीब से जुड़े एक सोर्स ने द हिंदू के हवाले से कहा- “अभिषेक को पेट में संक्रमण के कारण दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समस्या का पता लगाने के लिए कुछ टेस्ट किए जा रहे हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें आज छुट्टी मिलेगी या नहीं। लेकिन फिलहाल नामीबिया के खिलाफ मैच में उनके खेलने की संभावना कम ही लग रही है।”

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अभिषेक 8 फरवरी को मुख्य कोच गौतम गंभीर के घर पर आयोजित डिनर में भारतीय क्रिकेट टीम के साथ मौजूद थे। हालांकि, 25 वर्षीय अभिषेक अपने अन्य साथियों से काफी पहले ही कार्यक्रम से चले गए।

लेकिन अब युवा खिलाड़ी को पेट में गंभीर संक्रमण की वजह से नामीबिया के खिलाफ होने वाले आगामी मैच से बाहर होना पड़ सकता है। तो वहीं, अब अभिषेक शर्मा की कोशिश रहेगी कि वह 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए खुद को जल्द से जल्द से ठीक करें।

पाकिस्तान ने लिया यूटर्न

बता दें कि पाकिस्तान की सरकार ने अपने फैसले से यूटर्न लेते हुए, सोमवार को जानकारी दी कि उन्होंने टीम को भारत के खिलाफ जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को होने वाला मैच खेलने के लिए हरी झंडी दे दी है। इससे पहले पाकिस्तान ने यह मैच बायकाॅट करने की धमकी दी थी।

আরো ताजा खबर

LPL 2026: पूर्व भारतीय गेंदबाज जहीर खान लंका प्रीमियर लीग में इस टीम के मालिक बने 

Zaheer Khan (Image Credit- Twitter X) भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान ने क्रिकेट में अपनी ओनरशिप (मालिकाना हक) का दायरा बढ़ाया है। उन्होंने और बिजनेसमैन नागेंद्र...

SL vs IND 2026: इस खिलाड़ी के बिना ही श्रीलंका पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम: रिपोर्ट्स 

Team india (Image Credit- Twitter X) 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया मंगलवार, 5 अगस्त को यहां श्रीलंका पहुंच चुकी है।...

‘खुद से रिटायर नहीं होंगे रोहित शर्मा’ हिटमैन को लेकर आखिरी किसने दिया ऐसा बयान?

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) 19 जुलाई, 2026 को लॉर्ड्स में भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के मैच जिताऊ प्रदर्शन के बाद, पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने...

5 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. सुनील नरेन ने बढ़ाया उस्मान तारिक का हौसला, आलोचनाओं पर दी खास सलाह पाकिस्तान के युवा स्पिनर उस्मान तारिक ने खुलासा किया है...