
IND vs SA (Photo Source: Getty Images)
IND vs SA: Final, 1st Innings Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 29 जून को बारबाडोस में खेला गया। टॉस जीतकर टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन बोर्ड पर लगाए। विराट कोहली ने सर्वाधिक 76 रनों की पारी टीम के लिए खेली।
IND vs SA: पावरप्ले के अंदर ही भारत ने गंवाए थे 3 विकेट
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को काफी ज्यादा खराब शुरुआत मिली थी। केशव महाराज द्वारा डाले गए पारी के दूसरे ओवर में रोहित शर्मा (4) और ऋषभ पंत डक पर आउट हो गए थे। जिसके बाद फिर पांचवें ओवर में कगिसो रबाडा ने सूर्यकुमार यादव पर शिकंजा कसा।
सूर्या ने बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया था, लेकिन गेंद ज्यादा दूर नहीं जा पाई, और डीप बैकवर्ड स्काव्यर लेग पर हेनरिक क्लासेन ने एक अच्छा कैच पकड़ा। सूर्यकुमार यादव 4 गेंदों में 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे। टीम इंडिया ने पावरप्ले में 3 विकेट खोकर 45 रन बनाए थे।
विराट कोहली और अक्षर पटेल के बीच हुई शानदार साझेदारी
शुरुआती तीन झटकों के बाद विराट कोहली और अक्षर पटेल की जोड़ी ने टीम को गेम में वापसी दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी हुई। अक्षर पटेल पारी के 14वें ओवर में क्विंटन डी कॉक के हाथों नॉन-स्ट्राइकर एंड पर रन-आउट हुए थे। विराट कोहली ने ओवर की तीसरी गेंद का सामना किया था, वह गेंद को मिस कर गए और गेंद सीधा विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक के पास गई थी।
अक्षर पटेल सिंगल लेने के लिए आगे बढ़ गए थे, यह देखकर डी कॉक ने नॉन-स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया, और बॉल सीधे स्टंप्स से टकरा गई। रिप्ले में साफ पता चला कि अक्षर पटेल क्रीज से दूर रह गए थे, और उन्हें पवेलियन वापस लौटना पड़ा। अक्षर पटेल ने 31 गेंदों में 1 चौके और 4 छक्कों की मदद से 47 रनों की शानदार पारी खेली।
IND vs SA: विराट कोहली ने 48 गेंदों में जड़ा अर्धशतक
फाइनल से पहले विराट कोहली टूर्नामेंट में एक भी अच्छी पारी नहीं खेल पाए थे, जिसके चलते उन्हें आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा था। लेकिन कोहली ने एक बार फिर साबित किया कि वह बड़े मैचों के खिलाड़ी है। कोहली ने पारी के 17वें ओवर में 48 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था। वह 19वें ओवर में मार्को जेनसेन के खिलाफ विकेट गंवा बैठे।
कोहली ने 59 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 76 रनों की पारी खेली। साथ ही उन्होंने शिवम दुबे के साथ पांचवें विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी भी निभाई। शिवम दुबे ने 16 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 27 रनों की पारी खेली। वहीं हार्दिक पांड्या (5*) और रवींद्र जडेजा ने (2) रन बनाए।
केशव महाराज और नॉर्टजे ने लिए 2-2 विकेट
साउथ अफ्रीका के लिए एनरिक नॉर्टजे ने कमाल का स्पैल डाला, उन्होंने 4 ओवर में 26 रन देकर दो विकेट चटकाए। केशव महाराज ने भी 3 ओवर में 23 रन देकर दो विकेट चटकाए। वहीं इनके अलावा मार्को जेनसेन और कगिसो रबाडा के नाम 1-1 विकेट शामिल रहे।
बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान
नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर
13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

