Skip to main content

ताजा खबर

T20 WC 2024: IND vs SA Final, 1st Innings: विराट कोहली ने जड़ा अर्धशतक, साउथ अफ्रीका को जीत के लिए बनाने होंगे 177 रन

IND vs SA (Photo Source: Getty Images)

IND vs SA: Final, 1st Innings Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 29 जून को बारबाडोस में खेला गया। टॉस जीतकर टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन बोर्ड पर लगाए। विराट कोहली ने सर्वाधिक 76 रनों की पारी टीम के लिए खेली।

IND vs SA: पावरप्ले के अंदर ही भारत ने गंवाए थे 3 विकेट

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को काफी ज्यादा खराब शुरुआत मिली थी। केशव महाराज द्वारा डाले गए पारी के दूसरे ओवर में रोहित शर्मा (4) और ऋषभ पंत डक पर आउट हो गए थे। जिसके बाद फिर पांचवें ओवर में कगिसो रबाडा ने सूर्यकुमार यादव पर शिकंजा कसा।

सूर्या ने बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया था, लेकिन गेंद ज्यादा दूर नहीं जा पाई, और डीप बैकवर्ड स्काव्यर लेग पर हेनरिक क्लासेन ने एक अच्छा कैच पकड़ा। सूर्यकुमार यादव 4 गेंदों में 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे। टीम इंडिया ने पावरप्ले में 3 विकेट खोकर 45 रन बनाए थे।

विराट कोहली और अक्षर पटेल के बीच हुई शानदार साझेदारी

शुरुआती तीन झटकों के बाद विराट कोहली और अक्षर पटेल की जोड़ी ने टीम को गेम में वापसी दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी हुई। अक्षर पटेल पारी के 14वें ओवर में क्विंटन डी कॉक के हाथों नॉन-स्ट्राइकर एंड पर रन-आउट हुए थे। विराट कोहली ने ओवर की तीसरी गेंद का सामना किया था, वह गेंद को मिस कर गए और गेंद सीधा विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक के पास गई थी।

अक्षर पटेल सिंगल लेने के लिए आगे बढ़ गए थे, यह देखकर डी कॉक ने नॉन-स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया, और बॉल सीधे स्टंप्स से टकरा गई। रिप्ले में साफ पता चला कि अक्षर पटेल क्रीज से दूर रह गए थे, और उन्हें पवेलियन वापस लौटना पड़ा। अक्षर पटेल ने 31 गेंदों में 1 चौके और 4 छक्कों की मदद से 47 रनों की शानदार पारी खेली।

IND vs SA: विराट कोहली ने 48 गेंदों में जड़ा अर्धशतक

फाइनल से पहले विराट कोहली टूर्नामेंट में एक भी अच्छी पारी नहीं खेल पाए थे, जिसके चलते उन्हें आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा था। लेकिन कोहली ने एक बार फिर साबित किया कि वह बड़े मैचों के खिलाड़ी है। कोहली ने पारी के 17वें ओवर में 48 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था। वह 19वें ओवर में मार्को जेनसेन के खिलाफ विकेट गंवा बैठे।

कोहली ने 59 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 76 रनों की पारी खेली। साथ ही उन्होंने शिवम दुबे के साथ पांचवें विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी भी निभाई। शिवम दुबे ने 16 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 27 रनों की पारी खेली। वहीं हार्दिक पांड्या (5*) और रवींद्र जडेजा ने (2) रन बनाए।

केशव महाराज और नॉर्टजे ने लिए 2-2 विकेट

साउथ अफ्रीका के लिए एनरिक नॉर्टजे ने कमाल का स्पैल डाला, उन्होंने 4 ओवर में 26 रन देकर दो विकेट चटकाए। केशव महाराज ने भी 3 ओवर में 23 रन देकर दो विकेट चटकाए। वहीं इनके अलावा मार्को जेनसेन और कगिसो रबाडा के नाम 1-1 विकेट शामिल रहे।

আরো ताजा खबर

7 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. T20 WC 2026: ‘उनके दो ओवर हटा दें, तो इंग्लैंड एक ओवर से मैच जीत जाता’ – डेल स्टेन ने जसप्रीत बुमराह की...

T20 WC 2026: ‘ऐसा लगा जैसे कोई कंप्यूटर बैटिंग कर रहा हो’ – संजू सैमसन की पारी से हैरान राशिद लतीफ

T20 WC 2026: Rashid Latif in awe of Sanju Samson’s knock vs England (image via getty) पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ का मानना ​​है कि संजू सैमसन इस टूर्नामेंट...

T20 WC 2026: ‘बिना सोचे-समझे की गई बैटिंग’ – सेमीफाइनल के बाद महान क्रिकेटर ने अभिषेक शर्मा को लगाई फटकार

T20 World Cup 2026: Abhishesk Sharma (image via getty) रविचंद्रन अश्विन ने टी20 विश्व कप 2026 में एक और खराब परफॉर्मेंस के बाद अभिषेक शर्मा की आलोचना की, इस बार...

SM Trends: 6 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) इंटरनेशनल पॉप सुपरस्टार रिकी मार्टिन रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले फाइनल मैच से पहले...