Skip to main content

ताजा खबर

T20 WC 2024 में तेजी से रन नहीं बना पा रहे हैं भारतीय बल्लेबाज, स्ट्राइक रेट दे रहा है गवाही 

Shivam Dube (Image Credit- Twitter X)

वेस्टइंडीज और यूएसए की मेजबानी में खेला जा रहा टी20 वर्ल्ड कप का 9वां सीजन अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। सुपर 8 के मुकाबले जारी है और कल 24 जून को अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच सुपर 8 का आखिरी मैच खेला जाएगा, जिसके बाद सेमीफाइनल की तैयारियां शुरू होंगी।

इसी क्रम में भारतीय टीम भी अपना आखिरी सुपर 8 मैच में कल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेंट लूसिया में खेलेगी। टीम इंडिया ने अभी तक सुपर 8 सहित कुल पांच मैच टी20 वर्ल्ड कप में खेले हैं, जिसमें से उसने सभी में जीत हासिल की है।

हालांकि, इस दौरान भारतीय टीम ने ज्यादातर मैच गेंदबाजी के दम पर जीते, पर बल्लेबाजी भी ठीक-ठाक रही। लेकिन टीम इंडिया की ओर से जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान कुछ ऐसे खिलाड़ी भी है, जो काफी धीमी गति से बल्लेबाजी कर रहे हैं। तो वहीं इस आर्टिकल में हम आपको 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका स्ट्राइक रेट काफी कम है और जिन्होंने अभी तक चार मैच भारत की ओर से खेले हैं। तो आइए शुरू करते हैं:

5. ऋषभ पंत (Rishabh Pant)

जारी टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए सबसे कम गति से रन बनाने वाले खिलाड़ियों में स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 5वें नंबर पर आते हैं। पंत ने अभी तक खेले गए 4 मैचों में 131.81 के स्ट्राइक रेट से कुल 116 रन बनाए हैं।

4. सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav)

नंबर वन टी20 बल्लेबाज और मिस्टर 360 के नाम से मशहूर सूर्यकुमार यादव का बल्ला भी जारी टी20 वर्ल्ड कप में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया है। सूर्या ने खेले गए 4 मैचों में 125.84 के स्ट्राइक रेट से कुल 112 रन बनाए हैं।

3. रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

जारी टी20 वर्ल्ड कप में सबसे कम स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले खिलाड़ियों में कप्तान रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। रोहित ने भी खेले गए 4 मैचों में 111.76 के स्ट्राइक रेट से कुल 76 रन बनाए हैं। हालांकि, आगामी मैचों में उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

2. विराट कोहली (Virat Kohli)

आईपीएल 2024 के ऑरेंज कैप होल्डर विराट कोहली भी इस लिस्ट में मौजूद हैं। बता दें कि कोहली ने जारी टी20 वर्ल्ड कप सीजन में खेले गए चार मैचों में 87.87 के स्ट्राइक रेट से कुल 29 रन बनाए हैं।

1. शिवम दूबे (Shivam Dube)

तो वहीं इस लिस्ट में पहले नंबर पर ऑलराउंडर शिवम दूबे मौजूद हैं। दूबे जारी टूर्नामेंट में अभी तक अपने नाम के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। दूबे ने खेले गए चार मैचों में 83.01 की मामूली औसत से मात्र 44 रन बनाए हैं।

আরো ताजा खबर

हार के बाद भी ड्रेसिंग रूम में डांस करते थे Shikhar Dhawan, मोहम्मद शमी ने खोला राज

Shikhar Dhawan(Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अपने मजाकिया अंदाज और खुशमिजाज व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। तेज गेंदबाज...

17 किलो वजन घटाया, कश्मीर में की ट्रेनिंग, जानें Sarfaraz Khan ने कैसे जीता सेलेक्टर्स का भरोसा

Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) का चयन हाल में ही श्रीलंका दौरे पर चोटिल हुए साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) के रिप्लेसमेंट...

BCCI ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के निर्माण में जय शाह का बड़ा योगदान, देवाजीत सैकिया और लक्ष्मण ने बांधे तारीफों के पुल

Devajit Saikia and VVS Laxman Credit Jay Shah for Driving BCCI’s Centre of Excellence Project (image via X) बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया और भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण...

राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया के हेड कोच क्यों नहीं बने VVS लक्ष्मण? खुद किया बड़ा खुलासा

VVS Laxman (Image credit Twitter – X) राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी VVS लक्ष्मण को मिल सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब...