Skip to main content

ताजा खबर

T20 WC 2024: पापुआ न्यू गिनी पर जीत के बाद नए अंदाज में नाची युगांडा टीम, वीडियो वायरल

T20 WC 2024: पापुआ न्यू गिनी पर जीत के बाद नए अंदाज में नाची युगांडा टीम, वीडियो वायरल

Uganda Team Dance Video (Pic Source X)

जीत के बाद युगांडा टीम का डांस वीडियो वायरल : टी20 वर्ल्ड कप 2024 का नौवां मैच गुरुवार को पापुआ न्यू गिनी और युगांडा के बीच खेला गया।  इस मैच में युगांडा ने 10 गेंद शेष रहते तीन विकेट से जीत हासिल की। गुयाना में खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पापुआ न्यू गिनी 19.1 ओवर में 77 रन पर ऑल आउट हो गई। इसके जवाब में युगांडा ने 18.2 ओवर में लक्ष्य हासिल किया और 3 विकेट से जीत हासिल की।

77 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी युगांडा की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने छह रन पर तीन विकेट गंवा दिये थे। इस मैच में रियाजत अली शाह के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। उन्होंने 33 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई, हालांकि उनका स्ट्राइक रेट 58.92 रन ही रहा।

इस मैच में अल्पेश ने आठ रन, दिनेश ने शून्य, जुमा मियागी ने 13 रन, केनेथ (नाबाद) ने सात रन बनाये और ब्रायन बिना खाता खोले नाबाद रहे। इस पहली जीत के बाद युगांडा की पूरी टीम ने मैदान में शानदार डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पहली जीत के बाद युगांडा टीम का शानदार डांस देखें वीडियो

पापुआ न्यू गिनी का खराब प्रदर्शन

इस मैच में पापुआ न्यू गिनी की शुरुआत खराब रही। टीम ने 19 रन और तीन विकेट गंवाये। रमजानी ने पहले ओवर की पहली ही गेंद पर कप्तान असद वाला को अपना शिकार बनाया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद मियागी ने सेसे बाउ को हरा दिया। वह सिर्फ पांच रन ही बना सके। कॉसमस ने टीम को तीसरा झटका दिया। उन्होंने टोनी उरा को मुकासावी के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ एक रन ही बना सके।

युगांडा के खिलाफ लिगा सयाका ने 12, हिरी हिरी ने 15, चार्ल्स अमिनी ने पांच, किपलिन दोर्जिया ने 12, चाड सोपर ने चार, नॉर्मन व्हेनुआ ने पांच, अली नाओ ने पांच रन बनाए। तो वहीं जॉन कैरिको बिना खाता खोले नाबाद रहे। युगांडा के लिए अल्पेश, कॉसमस, मियागी और फ्रैंक सुबुगा ने दो-दो विकेट लिए जबकि ब्रायन मसाबा ने एक विकेट लिया।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...