Skip to main content

ताजा खबर

T20 WC शुरू होने से पहले ही भारत को लग सकता है बड़ा झटका, ये गेंदबाज बाहर होने की कगार पर 

T20 WC शुरू होने से पहले ही भारत को लग सकता है बड़ा झटका, ये गेंदबाज बाहर होने की कगार पर 

Team India (Image Credit- Twitter X)

आईसीसीटी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने से पहले ही भारतीय खेमे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा टूर्नामेंट शुरू होने से एक दिन पहले ही बाहर हो सकते हैं।

गौरतलब है कि इस बार 20 टीमों के बीच खेले जाने वाला टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में अपना पहला मैच 7 फरवरी, शनिवार को यूएसए के खिलाफ खेलने के लिए तैयार है।

बता दें कि 4 फरवरी को हर्षित राणा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वाॅर्म-अप मैच में सिर्फ एक ओवर गेंदबाजी की और इसके बाद अपने घुटने को पकड़ते हुए वह मैदान से बाहर चले गए। तो वहीं, अब इंडिया टुडे की मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो जांच में उनके दाहिने घुटने में सूजन, पैर हिलाने में रुकावट और पीछे के हिस्से में दर्द पाया गया है।

इसके गहन जांच के बाद घुटने में मेनिस्कस चोट की पुष्टि हई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्होंने 6 फरवरी को डॉ. दिनशॉ पारदीवाला से परामर्श लिया, जिन्होंने ऋषभ पंत सहित कई क्रिकेटरों का इलाज किया है। राणा को सर्जरी कराने की सलाह दी गई थी।

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने किया रिपोर्ट्स का खंडन

दूसरी ओर, टी20 वर्ल्ड कप से पहले आयोजित प्री मैच काॅन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन करते हुए कहा- हर्षित राणा अभी तक बाहर नहीं हुए हैं। फिजियो उनकी जांच कर रहे हैं, लेकिन उनकी हालत ठीक नहीं लग रही है।

टीम बनाते समय कॉम्बिनेशन का ध्यान रखा जाता है, अगर वह उपलब्ध नहीं हैं, तो हमारे पास नए कॉम्बिनेशन बनाने के लिए पर्याप्त खिलाड़ी हैं। अगर हम उन्हें मिस करते हैं, तो हमें उनकी कमी जरूर खलेगी। हम ऐसे तेज गेंदबाजों पर विचार करेंगे जो बल्लेबाजी भी कर सकें, लेकिन अभी कोई अंतिम फैसला नहीं है।

खैर, अब देखने लायक बात होगी कि बीसीसीआई की ओर से हर्षित राणा को लेकर अगला अपडेट क्या आता है? हालांकि, राणा बाहर हुए तो यह भारतीय टीम के लिए किसी झटके से कम नहीं है। हर्षित एक तेज गेंदबाज होने के साथ-साथ बाएं हाथ के एक हैंडी बैट्समैन भी हैं।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: DC vs MI मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की निगाहें

IPL 2026, DC vs MI: top 3 players to watch out (image via getty) दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 8वां मैच...

IPL 2026, DC vs MI: दिल्ली और मुंबई की संभावित प्लेइंग 11 व पिच रिपोर्ट पर डालें एक नजर

IPL 2026, DC vs MI: pitch report and probable playing XI (image via getty) दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2026 के 8वें मैच में 4 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम...

3 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: जारी टूर्नामेंट में केकेआर की लगातार दूसरी हार, सनराइजर्स हैदराबाद ने 65 रनों से दी करारी शिकस्त कोलकाता नाइट राइडर्स और...

युवराज सिंह ने पिता योगराज के बयानों पर धोनी-कपिल देव से मांगी माफी! देखें वायरल वीडियो

Yuvraj Singh issues apology to MS Dhoni, Kapil Dev over father Yograj’s remarks (image via X) भारत के वर्ल्ड कप विनिंग ऑलराउंडर युवराज सिंह ने अपने पिता योगराज सिंह द्वारा...