Skip to main content

ताजा खबर

T20 WC में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टाॅप-5 क्रिकेटर, किंग कोहली इस नंबर पर मौजूद

T20 WC में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टाॅप-5 क्रिकेटर, किंग कोहली इस नंबर पर मौजूद

IND vs SA 2025: Virat Kohli (image via BCCI/X)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट में इस बार 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 5-5 के चार ग्रुप में बांटा गया है।

खेल के पारंपरिक स्वरूप के मुकाबले यह फाॅर्मेट कहीं ज्यादा तेजी से खेला जाता है, जिसमें बल्लेबाजों का बोलबाला रहता है। खिलाड़ी हर गेंद को सीमापार भेजने की ताक में रहते हैं। तो वहीं, आज इस खबर में हम आपको आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टाॅप 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं:

नंबर 1 – क्रिस गेल

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल पहले नंबर पर मौजूद हैं। यूनिवर्स बाॅस के नाम से क्रिकेट जगत में मशहूर गेल ने टी20 वर्ल्ड कप में खेले गए 33 मुकाबलों में कुल 63 छक्के लगाए हैं।

नंबर 2 – रोहित शर्मा

हमारी सूची में पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर मौजूद है। पिछले टी20 वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाने के बाद, इस फाॅर्मेट से रोहित रिटायर हो गए हैं। हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में खेले गए 47 मैचों में कुल 50 छक्के लगाए हैं।

नंबर 3 – जोस बटलर

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान व अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर तीसरे नंबर पर मौजूद है। इस लिस्ट में शामिल बटलर एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जो 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में खेलते हुए नजर आएंगे। बटलर ने खबर लिखे जाने तक खेले गए 35 मैचों में कुल 43 छक्के लगाए हैं।

नंबर 4 – डेविड वाॅर्नर

पूर्व ऑस्ट्रेलियाआई क्रिकेटर व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज रहे डेविड वाॅर्नर इस लिस्ट में चौथे नंबर पर मौजूद है। बाएं हाथ के इस खब्बू बल्लेबाज ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में खेले गए 41 मैचों में कुल 40 छक्के लगाए। वह साल 2021 में पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम की हिस्सा थे।

नंबर 5 – विराट कोहली

हमारी इस लिस्ट में पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली पहले नंबर पर मौजूद हैं। रोहित के साथ विराट कोहली ने भी पिछले साल आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद, इस फाॅर्मेट को अलविदा कह दिया था। कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप में खेले गए 35 मैचों में 35 छक्के लगाए थे।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: CSK के खिलाफ टिम डेविड ने जड़ा 106 मीटर लंबा छक्का, वायरल वीडियो आपने देखी क्या 

Tim David (Image Credit- Twitter X) राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 11वां मुकाबला खेला गया। बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले...

6 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: आईपीएल में CSK की हार की हैट्रिक, आरसीबी ने 43 रनों से दी करारी शिकस्त जारी आईपीएल 2026 का 11वां मैच...

IPL 2026, KKR vs PBKS: कोलकाता और पंजाब की संभावित प्लेइंग 11 व पिच रिपोर्ट के बारे में जानें यहांं

आईपीएल 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स सोमवार, 6 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी। कोलकाता को टूर्नामेंट में वैसी शुरुआत नहीं मिली है, जैसी उन्होंने सोची...

IPL को पीछे छोड़ PSL बनेगी दुनिया की नंबर-1 लीग? मोहसिन नकवी ने फिर किया बड़ा दावा

Mohsin Naqvi (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि पीएसएल तेजी...